दैनिक खबर: आज 04 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
रुझानों में बंगाल में भाजपा को बहुमत :
बंगाल चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा 150 सीटों के साथ बहुमत की ओर, ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे जबकि सुवेंदु अधिकारी पिछड़े, आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को मिली बढ़त।
भारत की सैन्य शक्ति में क्रांतिकारी विस्तार:
दुनिया का पहला अद्वितीय उपग्रह 'दृष्टि' हुआ लॉन्च, जमीन पर दुश्मन की हर छोटी हरकत की रियल टाइम में मिलेगी डेढ़ मीटर की सटीक जानकारी।
अंबेडकरनगर में मानवता पर भारी पड़ी रफ्तार:
सड़क हादसे के घायलों की मदद कर रही भीड़ को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हादसे में आठ लोगों की मौत और कई घायल।
IAS एकेडमी डायरेक्टर का अपहरण:
भोपाल में दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का अपहरण कर पिस्टल की नोक पर वसूले 1.89 करोड़, विदेश भागने की फिराक में एम्स से पकड़ा गया मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा और पांच साथी।
भारत की पहली स्पेस सिटी का सपना होगा साकार:
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के विजन और सरकार द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार होने के बाद इसी महीने आंध्र प्रदेश में शुरू होगा निर्माण कार्य।
नेपाल बोला- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं:
नेपाल ने सुगौली संधि का हवाला देकर लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए भारतीय तीर्थयात्रियों से वहां के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा न करने की अपील की, भारत और चीन को जताई आपत्ति।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कूटनीति तेज:
ईरान ने पश्चिम एशिया में शांति के लिए अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर मतभेद और अमेरिकी असंतोष से सुलह की राह चुनौतीपूर्ण।
375 मिलियन डॉलर का जुर्माना:
मेटा ने बच्चों की सुरक्षा विवाद और 375 मिलियन डॉलर के भारी जुर्माने के बाद न्यू मैक्सिको में अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सेवाएं पूरी तरह बंद करने की दी कड़ी चेतावनी।
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:
पति या पत्नी की आय की जानकारी अब आरटीआई के दायरे से बाहर, अदालत ने इसे निजी श्रेणी की सूचना बताते हुए जनहित के अभाव में सुरक्षा दी।
दिल्ली AIIMS ने विकसित की स्पाइन सर्जरी तकनीक:
एम्स दिल्ली ने रीढ़ की गंभीर विकृतियों के लिए विकसित की उन्नत सर्जिकल तकनीक, कम जोखिम के साथ मरीजों को सामान्य जीवन देने में मिली कामयाबी और वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ा मान।
दिल्ली कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:
मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस के लिए नई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और पदाधिकारियों की नियुक्ति को दी मंजूरी, आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कसी कमर।
गुरुग्राम में लैब के कर्मचारियों का हंगामा:
गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित विजन आरएक्स लैब के 500 कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, काम का बहिष्कार कर कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रबंधन के खिलाफ की भारी नारेबाजी।
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे कोच महावीर फोगाट:
डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह को बृजभूषण की कठपुतली बताते हुए कहा कि लंबे आंदोलन के बाद भी महासंघ की कार्यप्रणाली में नहीं आया कोई सुधार।
कैथल में 5 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर:
कैथल पुलिस की मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, आरोपी की टांग में लगी गोली और बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बची पुलिसकर्मी की जान।
हरियाणा के 8 जिलों में झमाझम बारिश और आंधी से गिरा पारा:
झज्जर में पेड़ और बिजली पोल टूटे, मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।
सुपारी लेकर की कॉलेज चेयरमैन के घर फायरिंग:
चेयरमैन रजनीश बंसल के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर अर्जुन पंडित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,
सुपारी लेकर चलाई थी गोलियां, हिनौरी रोड पर जवाबी कार्रवाई के बाद दबोचा गया अपराधी।
अंबाला पुलिस के लिए विशेष जांच कार्यशाला का आयोजन:
पूर्व सीबीआई एसएसपी आर.एस. पुनिया ने सिखाए तफ्तीश के आधुनिक गुर; घटनास्थल की सुरक्षा और पुख्ता फॉरेंसिक साक्ष्यों से अपराधी को सजा दिलाने पर दिया जोर।
अंबाला में नशा तस्करों पर एएनसी टीम का बड़ा प्रहार:
दो अलग-अलग मामलों में 118 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; रिमांड के दौरान तस्करों से होगी गहन पूछताछ।
अंबाला पुलिस ने दो भगोड़े अपराधियों को किया गिरफ्तार:
आठ साल से फरार सड़क हादसे का आरोपी और शातिर बाइक चोर चढ़ा हत्थे; दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
स्पीकर डॉ. देवनानी की एक और पहल: अनूठी बनेगी राजस्थान विधानसभा
Next