06/06/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 06 जून नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न... राम मंदिर में विराजमान हुए राजा राम, गूंजे जय श्रीराम के नारे

दसॉल्ट और टाटा ग्रुप ने मिलाया हाथ, अब भारतीय धरती पर तैयार होगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी

ट्रंप-मस्क टकराव गहराया, Tesla के शेयर 13% गिरे, सब्सिडी खत्म करने की धमकी

'मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते', एलन मस्क का US राष्ट्रपति पर पलटवार

पुतिन की सख्ती के सामने हार गए ट्रंप? बोले- यूक्रेन, रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

RCB मैच के भगदड़ मामले में बेंगलुरु के शीर्ष पुलिस अधिकारी समेत कई अधिकारी सस्पेंड

बेंगलुरु भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन! RCB, इवेंट ऑर्गनाइजर्स और KCA के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Operation Sindoor: शशि थरूर बोले-भारत ने आतंक पर हमला किया, पाकिस्तान ने निर्दोषों को निशाना बनाया

अवैध प्रवासियों की अमेरिका में सबसे बड़ी गिरफ्तारी: एक दिन में 2200 से अधिक को ट्रंप प्रशासन ने किया अरेस्ट, मचा हड़कंप

निकायों में घटिया निर्माण पर इंजीनियरों से भी होगी 50 प्रतिशत वसूली, नहीं बचेंगे ठेकेदार भी

दिल्ली में बकरीद को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, प्रतिबंधित पशुओं और ऊंट की कुर्बानी पर लगी रोक

इज़रायल का बेरूत पर हवाई हमला, हिज़्बुल्ला के ड्रोन उत्पादन केंद्र को बनाया निशाना

पंजाब के जसबीर के मोबाइल में 150 पाकिस्तानी नंबर मिले:अफसरों-ISI एजेंटों के हो सकते हैं; यूट्यूबर ज्योति के साथ फोटो से रडार पर आया

मोदी ने PM आवास में सिंदूर का पौधा लगाया:गुजरात दौरे पर 1971 के भारत-PAK युद्ध की वीरांगनाओं ने दिया था

1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी, अमृतसर में उठी खालिस्तान की मांग:दल खालसा का रोष मार्च, आज बंद रहेगा जिला; GNDU ने परीक्षाएं की स्थगित

Chenab Railway Bridge: चिनाब रेलवे ब्रिज, एफिल टॉवर से ऊंचा, इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना, पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई दूसरी शादी, 65 साल के पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी

पटौदी ट्रॉफी नहीं अब तेंदुलकर-एंडरसन होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, कश्मीर तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन... J-K को आज कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे PM मोदी

एस जयशंकर बोले: ई-कॉमर्स, ब्लॉकचेन और डिजिटल भुगतान से बदल रहा व्यापार का तरीका, मध्य एशिया से बढ़ेगी नजदीकी

जयशंकर ने हा, 'हमें अपने व्यापार के विकल्पों को विविधतापूर्ण बनाना होगा, ताकि हम सभी के पास ज्यादा विकल्प हों, प्रतिस्पर्धा बढ़े और हम नए अवसरों की तलाश कर सकें।' उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हमारे मध्य एशियाई दोस्त यह समझें कि आज भारत चार ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह हर साल 6 से 8 फीसदी की दर से आगे बढ़ रही है।

ऑपरेशन सिंदूर, भागवत बोले- सभी दलों ने सहयोग किया, सरकार ने एक्शन लिया और दोषियों को सजा मिली, सेना की क्षमता-वीरता चमक उठी

भागवत बोले- राजनीतिक दलों के बीच बनी रहनी चाहिए आपसी समझ, सुरक्षा के मामले में बनना होगा आत्मनिर्भर

तकनीक को न्याय प्रणाली का चालक बनाया, तो जनता का अदालतों पर कम होगा भरोसा', सीजेआई गवई की चेतावनी

शशि थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं, बॉर्डर पार हम सिर्फ भारतीय; अमेरिका में बोले- भारत को किसी की सलाह की जरूरत नहीं

'बेंगलुरु भगदड़ के जिम्मेदारों की होगी गिरफ्तारी', बोले CM सिद्धारमैया, पुलिस कमिश्नर से लेकर थाना इंचार्ज तक सस्पेंड

जीतकर भी हार गई RCB? एक्शन मोड में सिद्दारमैया सरकार; आयोजनकर्ताओं को करेगी गिरफ्तार, जांच समिति का गठन

अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे, 58 हजार जवान भी तैनात होंगे; 3 जुलाई से शुरू होगी 38 दिन की यात्रा

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- फीस नहीं देने पर धमका नहीं सकते, स्कूल सिर्फ कमाई का जरिया नहीं; DPS ने बाउंसर्स बुलाकर स्टूडेंट्स की एंट्री रोकी थी

1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया, बीजापुर में एनकाउंटर के बाद सर्चिंग जारी; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

ओडिशा: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, कांस्टेबल ने मौत के मुंह से बाहर निकाला; जमकर हो रही तारीफ,कटक रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते एक व्यक्ति की जान बचा ली। व्यक्ति फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में फंस गया था।

होम-ऑटो Loan हो जाएंगे इतने सस्‍ते... RBI दे सकता है बड़ा गिफ्ट, फैसला आज,अनुमान है कि आरबीआई रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट से 50 बेसिस पॉइंट तक घटा सकता है. 

ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, क्या दिवाली तक होगी 120000 रुपये, सच हो रही रिच डैड पुअर डैड के लेखक की भविष्यवाणी?

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस को मिले राष्ट्रपति पद, कहा- मेरे बिना चुनाव हार जाते; ट्रम्प की धमकी- सब्सिडी खत्म कर दूंगा

यहीं नहीं, मस्क ने कहा कि अब नई पार्टी बनाने का वक्त आ गया है जोकि 80 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करे। उन्होंने इसके लिए जनमत भी शुरू कर दिया। उधर, ट्रंप ने धमकी दी कि वह मस्क की कंपनियों के सारे अनुबंध और सब्सिडी खत्म कर देंगे। वहीं, मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 14 फीसदी से अधिक गिर गए हैं

बिहार समेत पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश, असम में 7 लाख लोग प्रभावित; सिक्किम लैंड स्लाइड में 64 अब भी फंसे

इतिहास

6 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध किया और इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई थी।

आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया था।

2008 में 6 जून को ही कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था।

2007 में आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।

2005 में 6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।

2002 में 6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।

2001 में आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।

1975 में 6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।

1967 में आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।

1919 में आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।

1919 में 6 जून को ही फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।

1831 में आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।

1674 में 6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।

Previous

सत्येंद्र जैन पहुंचे एसीबी दफ्तर, क्लासरूम घोटाला मामले में होगी पूछताछ

Next

पर्यावरण संरक्षण जरूरी, प्लास्टिक मुक्त सोच अपनाएं : सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा