दैनिक खबर: आज 23 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार'
बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, लंबी कतारें दिखीं:
386 सीटों पर मतदान जारी, पोलिंग बूथों पर उमड़ा जनसैलाब, लंबी कतारों में महिलाओं का दबदबा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:
ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वार; सीएम धामी की मौजूदगी में 'जय बद्रीविशाल' के उद्घोष से गूंजी घाटी, भारी ठंड के बीच उमड़े हजारों भक्त।
मिर्जापुर भीषण सड़क हादसा:
ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले; नेशनल हाईवे पर ट्रक, कार और ट्राले की भिड़ंत में कुल 11 की मौत, इलाके में मातम।
बेंगलुरु जेल कट्टरपंथ मामला:
लश्कर आतंकी टी नसीर समेत सात दोषियों को सात-सात साल की कड़ी कैद; एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा, जेल में आतंकियों की भर्ती और साजिश रचने का आरोप सिद्ध।
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी:
पीएम मोदी बोले—आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत; नापाक मंसूबे कभी नहीं होंगे कामयाब, शहीदों और निर्दोषों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
'अमेरिका के तीन राष्ट्रपतियों ने ठुकराया वॉर प्लान:
ट्रंप मान गए नेतन्याहू का वॉर प्लान'; पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा दावा, पश्चिम एशिया में रणनीतिक बदलाव और इजरायल-अमेरिका संबंधों पर छिड़ी बहस।
ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी:
नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होने तक होर्मुज स्ट्रेट को खोलना असंभव; वैश्विक तेल आपूर्ति पर गहराया संकट, खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आहट से दुनिया चिंतित।
ईरान युद्ध का वैश्विक प्रभाव:
ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से बाजार से गायब हुआ 50 करोड़ बैरल कच्चा तेल; प्राकृतिक गैस की मांग में भारी गिरावट, दुनिया पर मंडराया गहरा ऊर्जा संकट।
नेपाल में सियासी भूचाल:
आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के बीच गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा; नए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू, गृह मंत्रालय की कमान के लिए तीन नाम चर्चा में।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग को नहीं मिली राहत:
40 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने खारिज की अंतरिम जमानत, जेल में ही होगा इलाज।
दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:
सीबीआई ने द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल में मारा छापा; दफ्तर से 48.87 लाख नकद बरामद, भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन।
प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का कड़ा प्रहार:
बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाहनों को पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल; सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए लागू किया सख्त नियम।
हरियाणा निकाय चुनाव:
भाजपा ने सांपला, रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए घोषित किए प्रत्याशी; निगम चुनावों में वैश्य और सैनी कार्ड पर भरोसा, अंबाला से युवा चेहरे अक्षिता सैनी को मिला टिकट।
हरियाणा में प्रचंड गर्मी का प्रकोप:
24 अप्रैल तक 13 जिलों में लू और 'वार्म नाइट' का अलर्ट; 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रात के तापमान में बढ़ोतरी से छूटे पसीने, रहें सावधान।
फतेहाबाद तहसील में करोड़ों की कॉमर्शियल जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा;
बीघड़ रोड पर कृषि भूमि बताकर किया खेल, फर्जी प्रॉपर्टी आईडी का इस्तेमाल और डीटीपी एनओसी की जमकर हुई अनदेखी।
GJU विवाद में दुष्यंत चौटाला के तीखे तेवर;
FIR को 'सीक्रेट' रखने पर सरकार को घेरा, बोले— 6 दिन बाद भी न एफआईआर ऑनलाइन हुई और न कॉपी मिली, पारदर्शिता पर उठाए सवाल।
कैथल नागरिक अस्पताल में बच्चों को जल्द मिलेगा अपना आईसीयू;
8 बेड की विशेष यूनिट का काम शुरू, उपकरण और बेड पहुंचे अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार और विस्तार।
डिजिटल जनगणना अभियान:
अंबाला एडीसी ने खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर जिले में किया स्व-जनगणना का आगाज; वेबसाइट पर 15 मिनट में दर्ज करें परिवार का विवरण, शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील।
अंबाला में हाई कोर्ट के आदेश पर डीटीपी का बड़ा एक्शन;
नारायणगढ़ और रांवला की लाइसेंस्ड कॉलोनियों में 50 अतिक्रमण धराशायी, हुसैनी और कुल्लडपुर में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर दी चेतावनी।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate
Previous
अंबाला: श्री शिव कुटीर मंदिर का 30वां वार्षिकोत्सव भव्य समापन, कथा और भजन से गूंजा कीर्ति नगर
Next