दैनिक खबर: आज 21 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार'

तमिलनाडु चुनाव से पहले ईसी का बड़ा एक्शन:

1,200 करोड़ से ज्यादा का कैश और सोना जब्त; पीएम मोदी के 'महिला आरक्षण' संबोधन पर 700 नागरिकों ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी।

मणिपुर में भूकंप के तेज झटके:

रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, कामजोंग जिला रहा केंद्र; सुबह-सुबह झटकों से दहशत में आए लोग, जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं।

बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक का दफ्तर बंद:

1300 कर्मियों को काम पर न आने का लेटर; पहले चरण के मतदान से ठीक पहले टीएमसी के 'वॉर रूम' में मची हलचल।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:

सरकारी नौकरियों में सिर्फ डिग्री काफी नहीं, भर्ती नियमों के तहत 'अनिवार्य अनुभव' भी जरूरी; नियमों की अनदेखी पर इंजीनियर की नियुक्ति की रद्द।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा का किया सत्रावसान:

बजट सत्र का औपचारिक समापन; महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक के गिरने के साथ समाप्त हुआ संसद का सातवां सत्र।

ट्रंप के बयानों से पहले शेयर बाजार में संदिग्ध ट्रेडिंग:

बीबीसी की जांच में 'इनसाइडर ट्रेडिंग' पैटर्न का खुलासा; राष्ट्रपति के बड़े ऐलानों से ठीक पहले ट्रेडर्स ने कमाए करोड़ों डॉलर।

ईरान युद्ध से एशिया-प्रशांत में आर्थिक संकट गहराया:

तेल-गैस की किल्लत और सप्लाई चेन टूटने से कोविड जैसी मंदी का खतरा; नूडल्स से लेकर वैक्सीन तक रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भारी उछाल।



इलॉन मस्क को फ्रांस की जांच एजेंसियों का समन:

पेरिस में होगी पूछताछ; X और AI चैटबॉट 'ग्रोक' पर चाइल्ड एब्यूज व डीपफेक कंटेंट फैलाने का गंभीर आरोप, यूरोपीय देशों में भी जांच का दायरा बढ़ा।

उन्नाव दुष्कर्म केस :

कुलदीप सेंगर की सजा बढ़ाने वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज; अदालत ने कहा- सतर्क न रहने वाले पक्ष को नहीं मिल सकती राहत, अब केवल सुप्रीम कोर्ट का विकल्प।

LG तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली फायर सर्विस की तैयारियों का लिया जायजा:

स्कूलों और अस्पतालों के सुरक्षा निरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश; अग्नि सुरक्षा मानकों पर जीरो टॉलरेंस की नीति।

दिल्ली में पेड़ प्रत्यारोपण की विफलता पर FRI देहरादून करेगा स्टडी:

6 महीने में आएगी अंतरिम रिपोर्ट; पेड़ों के सूखने के वैज्ञानिक कारणों का पता लगाएगा वन अनुसंधान संस्थान।

लुटियंस दिल्ली में कबूतरों को दाना खिलाना पड़ा भारी:

एनडीएमसी ने तीन महीनों में काटे 76 चालान; एनजीटी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई निगरानी।

हरियाणा पुलिस के खिलाफ आयोग पहुंची JJP:

GJU विवाद में JJP नेताओं की गिरफ्तारी पर बढ़ा बवाल; पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ मानवाधिकार और SC-ST आयोग पहुंची पार्टी, रात में बिना महिला पुलिस दबिश देने का आरोप।

आयुष्मान और चिरायु योजना की क्लेम प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा रोकने को थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य;

एसीएस सुमिता मिश्रा ने सरकारी अस्पतालों से क्लेम बढ़ाने हेतु रणनीति बनाने के दिए निर्देश।

निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश:

सोशल मीडिया पर एआई जनित भ्रामक सामग्री 3 घंटे में हटानी होगी, पारदर्शिता हेतु राजनीतिक दलों को डिजिटल विज्ञापनों पर 'एआई-जनित' लेबल लगाना अब हुआ अनिवार्य।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में डिजिटल कार्यशाला आयोजित,

डॉ. राकेश कुमार ने छात्रों को फोटोशॉप के माध्यम से विजुअल स्टोरीटेलिंग, लेयरिंग और ब्लेंडिंग जैसी उन्नत ग्राफिक्स तकनीकों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।

हरियाणा सरकार ने पदोन्नति नीति में किया महत्वपूर्ण बदलाव:

एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व 20 प्रतिशत से कम होने पर रिक्त पदों पर प्राथमिकता से विचार करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।

समाधान शिविर में डीसी अम्बाला ने सुनीं जनसमस्याएं:

अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निपटारे के दिए सख्त निर्देश; कहा- नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।



अंबाला में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान:

14-15 साल की किशोरियों को लगेगी नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन; आशा वर्कर्स कर रही हैं घर-घर सर्वे, सीएचसी और पीएचसी पर मिलेगी मुफ्त सुरक्षा डोज।



अंबाला निगम चुनाव:

मेयर और पार्षद पद के लिए कल से शुरू होगा नामांकन; 25 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे पर्चे, 27 को जांच और 28 अप्रैल को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

भारत की राष्ट्रपति ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की मेज़बानी की

Next

पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश