दैनिक खबर: आज 18 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार'

पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना विमान की हार्ड लैंडिंग से मचा हड़कंप:

रनवे 8 घंटे तक रहा बंद, कई उड़ानें प्रभावित; विमान का क्रू सुरक्षित, IAF ने सुरक्षा कारणों से लिया बड़ा फैसला।

लोकसभा में गिरा 131वां संविधान संशोधन बिल:

543 से बढ़ाकर 850 सीटें करने का प्रस्ताव खारिज; दो तिहाई बहुमत न मिलने से 54 वोटों से अटका ऐतिहासिक बिल, सरकार को लगा बड़ा झटका।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आज से आगाज़:

सीएम धामी ऋषिकेश से दिखाएंगे हरी झंडी, यमुनोत्री-गंगोत्री के लिए रवाना होंगी बसें; 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक कराया पंजीकरण।

हैदराबाद में बीच सड़क बस बनी आग का गोला:

दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू; कोई हताहत नहीं, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस।

वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में भारत का डंका:

वियना में दुनिया ने देखा भारत का समुद्री सुरक्षा मॉडल; मजबूत रक्षा प्रणालियों और प्रभावी रणनीतियों को रक्षा मंत्रालय ने वैश्विक मंच पर किया साझा।

ईरानी संसद स्पीकर का ट्रंप पर बड़ा हमला:

'एक घंटे में किए सात झूठे दावे, मीडिया के जरिए लोगों को बहकाने की कोशिश'; गालिबाफ बोले- अमेरिका को युद्ध और बातचीत दोनों में मिलेगी मात।

सीरिया से 12 साल बाद अमेरिकी सेना की पूर्ण वापसी:

अप्रैल 2026 में खाली हुआ कसराक एयरबेस, सीरियाई सरकार ने संभाला नियंत्रण; 2000 सैनिकों की रवानगी के साथ क्षेत्र में आया बड़ा राजनीतिक मोड़।

ईरान परमाणु डील पर ट्रंप का बड़ा दावा:

'अमेरिका को यूरेनियम डस्ट सौंपने को तैयार हुआ तेहरान'; 60% संवर्धित भंडार को लेकर जल्द समझौते की उम्मीद, हालांकि ईरान ने दावों को नकारा।

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला:

रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की समुद्री खरीद पर प्रतिबंधों से मिली एक महीने की छूट; तेल कीमतों को नियंत्रित करने की कवायद।

दिल्ली के सुंदर नगरी में कुदरत का कहर:

मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से लगी भीषण आग; वॉशिंग मशीन और पानी का टैंक जलकर राख, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी।

दिल्ली में खराब मौसम का विमान सेवाओं पर असर:

इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की महत्वपूर्ण एडवायजरी; उड़ानों के समय में बदलाव की संभावना, एयरलाइन टीमें स्थिति पर रख रही पैनी नजर।

सोनिया गांधी की मतदाता पात्रता पर कानूनी जंग:

नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के आरोप पर राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई; आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर टिकी सबकी नजरें।

दिल्ली में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:

लव जिहाद और मतांतरण के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर विहिप-बजरंग दल का हल्लाबोल: रोहिणी और डीयू मेट्रो समेत कई जगह प्रदर्शन; दोषियों पर सख्त कार्रवाई और नए कानून की मांग।

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव:

राज्य चुनाव आयुक्त ने नियुक्त किए जनरल, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक; 10 मई को होने वाले मतदान की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए 'डिम्ड डिपुटेशन' पर तैनात किए अफसर।

HCS प्रारंभिक परीक्षा 2025:

मुख्य सचिव ने जांचीं तैयारियां, 26 अप्रैल को 8 जिलों के 337 केंद्रों पर 93 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के पुख्ता इंतजाम।

हरियाणा में मानसून से पहले एक्शन में निकाय मंत्री:

गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में जलभराव रोकने के सख्त निर्देश; 'जीरो फ्लडिंग' के लिए ड्रेनेज सफाई और संसाधनों की पुख्ता तैयारी।

हरियाणा के व्यापारियों के लिए सरकार की बड़ी सौगात:

दुर्घटना और जान-माल के नुकसान पर मिलेगी 5 लाख की आर्थिक सहायता; पंजीकरण की तिथि 31 मई तक बढ़ी, मात्र 50 रुपये में होगा बीमा।

पानीपत में टैंकर पलटाकर 11 लाख का तेल चोरी: 

पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल जा रहा तेल टैंकर संदिग्ध परिस्थितियों में पलटा: ड्राइवर-कंडक्टर पर 11 लाख का तेल चोरी करने का आरोप; मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी।

देश में पहली बार डिजिटल जनगणना का आगाज:

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया विवरण; आमजन से घर बैठे 'स्व-जनगणना' कर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की विशेष अपील।

हरियाणा में एचसीएस और नीट परीक्षाओं की तैयारी तेज:

मुख्य सचिव ने नकलमुक्त और पारदर्शी आयोजन के लिए दिए कड़े निर्देश; 26 अप्रैल को 8 जिलों में होगी एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews

Previous

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम : मध्यप्रदेश

Next

माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल मध्यप्रदेश