दैनिक खबर : आज 02 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट की पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार:

मालदा में 7 इलेक्शन ऑब्जर्वर को 9 घंटे बंधक बनाने पर जताई नाराजगी; बेंच बोली—"राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ढह गई है।"

अमित शाह का भवानीपुर में 'शक्ति प्रदर्शन':

ममता के गढ़ में रोड शो और 15 दिन बंगाल में डेरा डालने का ऐलान; कालीघाट में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, लगाए 'गो बैक' के नारे।

राघव चड्ढा से छिनी राज्यसभा उपनेता की कुर्सी:

आम आदमी पार्टी ने अशोक मित्तल को सौंपी नई जिम्मेदारी; पार्टी से बढ़ती दूरियों के बीच राघव चड्ढा के पर कतरे, राज्यसभा सचिवालय को भेजा गया आधिकारिक पत्र।

एवरेस्ट की चोटियों पर 'बीमा घोटाले' का काला खेल:

पर्यटकों के खाने में बेकिंग सोडा मिलाकर किया जा रहा था बीमार; नेपाल पुलिस ने ट्रेकिंग कंपनियों और हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों सहित 32 पर कसा शिकंजा।

ईरान-अमेरिका युद्ध अपडेट:

ईरानी सेना प्रमुख का कमांडरों को हाई अलर्ट; बोले—"अगर दुश्मन ने जमीनी हमला किया तो एक भी विदेशी सैनिक जिंदा नहीं बचना चाहिए, हम तबाही मचा देंगे।"

अंतरिक्ष से दिखा सहारा का महा-हबूब:

2,000 किलोमीटर चौड़े धूल के गुबार ने ढका आसमान; उत्तर अफ्रीका से यूरोप तक 'ब्लड रेन' और खतरनाक धुंध का हाई अलर्ट जारी।

पश्चिम एशिया संकट से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा;

चीन ने इलेक्ट्रिक वाहनों और घरेलू बिजली संसाधनों के दम पर तेल निर्भरता घटाकर खुद को ऊर्जा झटकों से निपटने हेतु किया तैयार।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने होर्मुज में फंसे हजारों नाविकों हेतु ईरान से की मानवीय मदद की पुरजोर अपील;

राशन और पानी की भारी किल्लत के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग से रसद पहुँचाने का दिया सुझाव।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 का नया अकादमिक कैलेंडर किया जारी;

सरकारी स्कूलों में दाखिला, परीक्षा और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल घोषित, सीयूईटी के लिए अप्रैल से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण।

नजफगढ़-मित्राऊं रोड पर ट्रक का सीएनजी सिलिंडर फटने से चार लोग हुए घायल;

धमाके में तीन पंप कर्मचारी भी चपेट में आए, एक की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती।

दिल्ली में घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी को दिया अंजाम;

5 तोला सोना और नकदी लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी।

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट पर अनिल विज ने की निंदा :

कहा— "पुलिस एक्शन में है, जल्द सलाखों के पीछे होंगे पहचान किए गए आरोपी।"



हरियाणा नगर निगम चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:

पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में वार्डबंदी विवाद पर 'स्टे'; सोमवार तक चुनाव घोषणा पर रोक, सरकार के शपथ पत्र के बाद टली सुनवाई।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 11वीं के छात्रों के लिए 'हाईटेक' सुविधा:

अब सीधे MIS पोर्टल से चुन सकेंगे अपनी पसंद के स्ट्रीम और विषय; स्कूलों में लाइन लगाने के झंझट से मिली स्थायी मुक्ति

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के 'यमराज' वीडियो पर कसा तंज;

कांग्रेस को गुटों में बंटी हुई पार्टी बताकर राज्यसभा चुनाव के बाद पूरी तरह धराशायी होने का किया बड़ा दावा।

रेवाड़ी में ACB का बड़ा धमाका:

अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओएस यादव गिरफ्तार; फर्जी NCC सर्टिफिकेट घोटाले में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज।

अंबाला अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू:

एसडीएम दर्शन कुमार ने लिया जायजा; किसानों के लिए 'जियो फेंसिंग' और 'ट्रैक्टर नंबर प्लेट' अनिवार्य, नमी जांचने के बाद दिए खरीद में तेजी के निर्देश।

अंबाला में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक:

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सुनी 13 शिकायतें; 9 का मौके पर निपटान, शेष 4 के लिए अधिकारियों को अगली बैठक तक का अल्टीमेटम।

अंबाला सेंट्रल जेल में सजी 'जेल लोक अदालत':

8 में से 3 मुकदमों का मौके पर निपटारा; सीजेएम प्रवीण ने कहा—"आपसी समझौते से बढ़ता है भाईचारा और समय-धन की होती है बचत।"

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, 8 नई पीएचसी के लिए 37.60 करोड़ मंजूर – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Next

पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंता