दैनिक खबर : आज 07 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर किया नमन:
मानवता, त्याग और साहस के प्रतीक को दी श्रद्धांजलि; बोले— गुरु साहिब का शाश्वत संदेश समाज को सदैव करेगा प्रेरित।
लश्कर के बड़े टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश:
16 साल से फरार आतंकी समेत 5 गिरफ्तार; जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान की 19 जगहों पर छापेमारी, लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल नेटवर्क का भी चला पता।
सबरीमाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:
जस्टिस नागरत्ना ने मासिक धर्म पर 'अछूत' दलील को नकारा; केंद्र ने पुराने फैसले को गलत बताते हुए महिलाओं के प्रवेश पर रोक बरकरार रखने की रखी मांग।
मणिपुर के बिष्णुपुर में उग्रवादी हमले में दो मासूम बच्चों की मौत:
उग्र भीड़ ने वाहनों को लगाई आग और पुलिस चौकी तोड़ी; बिगड़ते हालात के बीच पांच जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद।
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद:
बगीचे में मिले 58 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन की छड़ें; बम स्क्वॉड ने जब्त की सामग्री, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण वाशिंगटन यात्रा:
8 से 10 अप्रैल तक भारत-अमेरिका संबंधों की होगी समीक्षा; व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित सभी प्रमुख द्विपक्षीय पहलुओं पर होगा गहन मंथन।
इजरायल ने ईरान के अल्बोर्ज में की एयरस्ट्राइक:
मिसाइल हमले में 18 लोगों की मौत और 24 घायल; तेहरान के उत्तर-पश्चिम में सरकारी मीडिया ने दी भारी नुकसान की पुष्टि।
ऊर्जा संकट के बीच चीन की मजबूत रणनीति:
वैश्विक तनाव के बावजूद तेल भंडारण और इलेक्ट्रिक सिस्टम पर शिफ्ट होने से नहीं पड़ेगा असर; औद्योगिक शक्ति और कोयला उत्पादन को बनाया राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा।
ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान में सख्त पाबंदियां लागू:
रात 8 बजे बंद होंगे बाजार और मॉल; प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऊर्जा बचत के लिए शादियों और रेस्तरां पर भी लगाया रात्रि कर्फ्यू।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस का छापा:
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की एफआईआर के बाद कार्रवाई; पासपोर्ट विवाद में पूछताछ के लिए तलाश जारी, सीएम बोले— कानून करेगा अपना काम।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई:
अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की 39 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क; जांच के घेरे में आई चेयरमैन से जुड़ी अचल संपत्तियां।
IPL के चलते दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाया ट्रेनों का समय:
8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बाद दर्शकों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर देर रात तक चलेगी मेट्रो।
कड़कड़डूमा कोर्ट में वकील पर जानलेवा हमला:
तीन क्लाइंट्स ने नुकीली वस्तु से किया लहुलुहान; साथी वकीलों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, गंभीर हालत में वकील अस्पताल में भर्ती।
हरियाणा HSSC ने PRT मेवात कैडर भर्ती प्रक्रिया में किया बड़ा संशोधन:
हाईकोर्ट के निर्देश पर 1456 पदों का दोबारा हुआ बंटवारा; जानें सामान्य, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की नई सीट संख्या।
हरियाणा के मुख्य सचिव ने रसोई गैस आपूर्ति और फसल खरीद की समीक्षा की:
अंतिम छोर तक एलपीजी और पीएनजी पहुंचाने के निर्देश; बोले— रबी फसलों की निर्बाध आवक के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध।
हरियाणा सरकार ने 6 प्रशिक्णाधीन IAS के नियुक्ति आदेश किए जारी:
नूंह, फरीदाबाद, कैथल, करनाल, रोहतक और हिसार में सहायक आयुक्तों की तैनाती; प्रशासनिक स्तर पर तुरंत प्रभाव से नई नियुक्तियां लागू।
हरियाणा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान:
99 शिविरों में 4,251 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच; एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने शैक्षणिक संस्थानों और योग सत्रों की भागीदारी को सराहा।
अंबाला में गैस आपूर्ति और फसल खरीद की तैयारियां तेज:
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश; मुख्य सचिव के साथ वीसी में पीएनजी और अटल कैंटीन की भी की समीक्षा।
अंबाला में जनगणना-2027 का प्रशिक्षण शिविर शुरू:
पहली बार मोबाइल ऐप से होगा मकान सूचीकरण कार्य; चार्ज अधिकारियों की देखरेख में फील्ड ट्रेनर्स ने दी डिजिटल ट्रेनिंग।
अंबाला ऑब्जर्वेशन होम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:
सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में 64 लाभार्थियों का हुआ मेडिकल चेकअप; सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दी जरूरी स्वास्थ्य सलाह।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews
Previous
विकसित भारत 2047 के अनुरूप ‘विकसित हरियाणा’ दस्तावेज तैयार: उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह
Next