दैनिक खबर: आज 22 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:

खड़गे की भाषा को बताया राहुल का असर, बोले—मोदी को जितनी गालियां दोगे उतना खिलेगा कमल; बंगाल और तमिलनाडु में विपक्ष के सूपड़ा साफ का दावा।

सुप्रीम कोर्ट की ममता बनर्जी को फटकार:

ईडी छापेमारी में सीएम का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा; आई-पैक प्रमुख के घर जांच के बीच दस्तावेज ले जाने को शीर्ष अदालत ने बताया गलत।

लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद:

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने प्रमोटर्स को सुनाई खरी-खरी, बोले—"कंपनी लाहौर ले जाओ"; हिंदू संगठनों ने देशभर के स्टोर्स में कर्मचारियों को लगाए तिलक और बांधे कलावा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन;

C295 ट्रांसपोर्ट विमान, राफेल और सुखोई ने भरी हुंकार, कमांडोज की मॉक ड्रिल और भीष्म एयरक्राफ्ट के 'टच एंड गो' से दहला आसमान, अद्भुत एयर शो।

विमानन संकट:

लुफ्थांसा एयरलाइन रद्द करेगी 20 हजार उड़ानें, ईरान जंग के चलते जेट फ्यूल की कीमतें दोगुनी होने से बढ़ी मुसीबत; ईंधन बचाने के लिए कंपनी ने उठाया कड़ा कदम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी।

ब्रिटेन में धूम्रपान पर ऐतिहासिक प्रतिबंध:

2008 के बाद पैदा हुए लोग जीवनभर नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट; सरकार ने पास किया 'टोबैको एंड वेप्स बिल', नई पीढ़ी को तंबाकू मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम।

नेपाल बालेन शाह सरकार के खिलाफ काठमांडू में फूटा गुस्सा;

पूर्व पीएम की गिरफ्तारी और छात्र संघों पर प्रतिबंध के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, नई सत्ता के फैसलों पर बढ़ा राजनीतिक गतिरोध।

खाड़ी में तनाव:

ईरान की आईआरजीसी ने भारत आ रहे जहाज को होर्मुज स्ट्रेट में कब्जे में लिया; बिना अनुमति गुजरने का लगाया आरोप, समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी भारत की चिंता।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व निदेशक पुनीत गर्ग को नहीं मिली राहत:

40 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने खारिज की अंतरिम जमानत, जेल में ही होगा इलाज।

दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:

सीबीआई ने द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल में मारा छापा; दफ्तर से 48.87 लाख नकद बरामद, भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन।

प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का कड़ा प्रहार:

बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाहनों को पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा तेल; सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए लागू किया सख्त नियम।

खड़गे के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा पलटवार:

पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहना राष्ट्र का अपमान; बोले—कांग्रेस नेताओं के अंदर पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मनों की आत्माएं बोलती हैं।

हिसार: आरडी सिटी सेंटर को फिलहाल सीलिंग से मिली राहत;

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जारी किया स्टे ऑर्डर, नगर निगम कमिश्नर ने की पुष्टि, आदेश की कॉपी मिलने तक कार्रवाई पर लगी रोक।

विधानसभा चुनाव: बंगाल और तमिलनाडु में कल मतदान;

ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले—देश में विकास और मोदी की लहर, भाजपा फिर रचेगी जीत का इतिहास।

यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग:

लाखों का कच्चा माल जलकर खाक; आसमान में छाया काला धुआं और दूर तक दिखीं लपटें, दमकल विभाग ने पाया काबू।

पप्पू यादव की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी से गरमाई राजनीति:

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ने बताया घोर निंदनीय; बोले—सांसद अपनी पार्टी के अनुभव पूरे देश और महिलाओं पर न थोपें।

डिजिटल जनगणना अभियान:

अंबाला एडीसी ने खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर जिले में किया स्व-जनगणना का आगाज; वेबसाइट पर 15 मिनट में दर्ज करें परिवार का विवरण, शत-प्रतिशत भागीदारी की अपील।

अंबाला में हाई कोर्ट के आदेश पर डीटीपी का बड़ा एक्शन;

नारायणगढ़ और रांवला की लाइसेंस्ड कॉलोनियों में 50 अतिक्रमण धराशायी, हुसैनी और कुल्लडपुर में चला पीला पंजा, अवैध निर्माण पर दी चेतावनी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में दो मालवाहक जहाज़ों को ज़ब्त किया है, जिससे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और वैश्विक सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं

Next

जेल में रची गई थी आतंकी साजिश: टी. नसीर और 6 अन्य साथियों को 7 साल की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला