दैनिक खबर: आज 21 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

सबरीमाला मंदिर विवाद:

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा—'मूर्ति छूना ईश्वर का अपमान कैसे?'; क्या जन्म के आधार पर रोकना संवैधानिक है? वकील बोले—'ब्रह्मचारी स्वरूप' के कारण ही महिलाओं का प्रवेश वर्जित।

चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली में लेखिका मधु किश्वर के घर दी दबिश:

अश्लील वीडियो और भ्रामक पोस्ट के जरिए संवैधानिक पद की छवि बिगाड़ने के आरोप में FIR; जांच में शामिल होने का नोटिस सौंपा।

त्रिपुरा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले:

2000 वर्षों के प्रयोगों के बाद दुनिया अब भटक चुकी है और समाधान हेतु भारतीय ज्ञान व धर्म की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है।

बेंगलुरु में टेक कर्मी ने ऑफिस क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 27 लाख रुपये:

धोखाधड़ी पकड़े जाने पर आरोपी ने बॉस को अश्लील फोटो भेजकर दी धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति का प्रदर्शन;

ड्रेस कोड में तिलक-कलावे पर रोक का आरोप, कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को बांधा रक्षासूत्र, कंपनी के बहिष्कार का किया आह्वान।

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए 24 मई तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन:

एक साल से जारी है हवाई पाबंदी; पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव, उड़ानों पर असर जारी।

UN रिपोर्ट में भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानून उल्लंघन का आरोप:

इजरायल संबंधों को लेकर स्पेशल दूत ने मानवाधिकार परिषद में घेरा; कहा—युद्ध के समर्थन पर भारत की बनती है कानूनी व नैतिक जिम्मेदारी।

जापान ने शांतिवादी नीति में किया ऐतिहासिक बदलाव:

घातक हथियारों के निर्यात से हटाई दशकों पुरानी रोक; पीएम ताकाइची ने फाइटर जेट और मिसाइलें दूसरे देशों को बेचने की दी हरी झंडी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यात्रा में कारोबारी उमर जहूर की मौजूदगी पर विवाद;

फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से मुलाकात पर उठे अंतरराष्ट्रीय सवाल।

दिल्ली हाई कोर्ट:

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, आप नेताओं और पत्रकार रवीश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग; न्यायिक गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों पर अदालत में याचिका दायर।

दिल्ली की जेलों में प्रशासनिक फेरबदल:

तिहाड़ और मंडोली सहित चार जेलों को मिले नए अधीक्षक; जावेद आलम खान, नीरज धवन, मंगल सेन और धीरज माथुर को सौंपी गई नई जिम्मेदारी।

दिल्ली रिश्वत कांड:

DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और एयरोस्पेस प्रतिनिधि 3 दिन की CBI हिरासत में; रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद अदालत ने जांच के लिए दी रिमांड।

दिल्ली हाई कोर्ट:

मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की बेटी परनिया कुरैशी के वीजा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश; अदालत ने केंद्र सरकार को मामले में जल्द निर्णय लेने को कहा।

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु आरती सिंह राव की अपील;

3 लाख बेटियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू किया सुरक्षित स्वास्थ्य अभियान।

हरियाणा की ACS  ने अपनी स्व-गणना प्रक्रिया की पूरी:

जनगणना 2027 के लिए डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को किया जागरूक।

नगर एवं ग्राम नियोजन ट्रिब्यूनल में 'ऑनलाइन अपील प्रणाली' शुरू;

न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने किया डिजिटल पोर्टल का उद्घाटन, अनधिकृत निर्माण मामलों में अब घर बैठे दर्ज होगी वैधानिक चुनौती।

हरियाणा निकाय चुनावों हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति;

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत सहित कई शहरों में 10 मई को मतदान, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए IAS और IPS अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

अम्बाला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस:

सवा तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एलबेन्डाजोल की गोली, छूटे हुए बच्चों के लिए 5 मई को आयोजित होगा विशेष मॉपअप राउंड अभियान।

अम्बाला सीआईए :

नारायणगढ़ टीम ने हेरोइन तस्करी मामले में दूसरे आरोपी विनोद कुमार को किया गिरफ्तार, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

अंबाला महिला कर्मचारियों यौन उत्पीड़न रोकथाम पर कार्यशाला;

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 100 कर्मियों को कानूनी अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति किया जागरूक, पैनल अधिवक्ता ने दी जानकारी।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate

Previous

हरियाणा में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Next

अम्बाला छावनी अनाज मंडी का उच्चाधिकारियों ने किया दौरा; ई-खरीद पोर्टल और गेहूं उठान की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष