दैनिक खबर: आज 20 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत:
उधमपुर में तेज रफ्तार बस खाई में गिरने से 21 यात्रियों की मौत: रामनगर मार्ग पर ओवरलोडिंग और टायर फटने से हुआ भीषण हादसा; 29 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा।
सुभाषचंद्र बोस को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग खारिज:
नेताजी को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज: याचिकाकर्ता को बताया 'न सुधरने वाला'; भविष्य में पीआईएल दाखिल करने पर लगाई सख्त पाबंदी और फटकार।
राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे से मुकरी केंद्र सरकार:
नौशेरा में बरसे सीएम उमर अब्दुल्ला; बीजेपी से मांगा स्पष्ट रोडमैप और महिला आरक्षण पर भी दागे तीखे सवाल; जनता के बीच खोला मोर्चा।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरू:
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया भव्य स्वागत; राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, द्विपक्षीय समझौतों पर होगी चर्चा।
राजस्थान रिफाइनरी की मुख्य यूनिट में भीषण आग:
उद्घाटन से ठीक पहले बड़ा हादसा होने से पीएम मोदी का दौरा स्थगित; दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी।
ईरान युद्ध से एशिया-प्रशांत में आर्थिक संकट गहराया:
तेल-गैस की किल्लत और सप्लाई चेन टूटने से कोविड जैसी मंदी का खतरा; नूडल्स से लेकर वैक्सीन तक रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भारी उछाल।
जापान में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का तांडव:
इवाते और होक्काइडो में 3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी; बुलेट ट्रेनें थमीं, तटीय इलाकों को खाली कराकर लोगों को ऊंचाई पर भेजा।
इलॉन मस्क को फ्रांस की जांच एजेंसियों का समन:
पेरिस में होगी पूछताछ; X और AI चैटबॉट 'ग्रोक' पर चाइल्ड एब्यूज व डीपफेक कंटेंट फैलाने का गंभीर आरोप, यूरोपीय देशों में भी जांच का दायरा बढ़ा।
डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ से बात की:
डोनाल्ड ट्रंप और पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा: होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने और ईरान संकट पर हुई बात; ट्रंप ने चिंताओं पर विचार करने का दिया आश्वासन।
दिल्ली के डबल-डेकर फ्लाईओवर की अड़चन खत्म:
वजीराबाद रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर का 80% काम पूरा: रैंप निर्माण के लिए पेड़ों को हटाने की मिली मंजूरी; भजनपुरा सबवे होगा बंद, मेट्रो स्टेशन बनेगा राहगीरों का नया सहारा।
दिल्ली के बवाना में निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिरा :
फैक्ट्री का लेंटर गिरने से आधा दर्जन श्रमिक घायल: सेक्टर-2 में बेसमेंट की छत और सेटरिंग ढहने से मची चीख-पुकार; दो मजदूरों की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी।
लुटियंस दिल्ली में कबूतरों को दाना खिलाना पड़ा भारी:
एनडीएमसी ने तीन महीनों में काटे 76 चालान; एनजीटी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई निगरानी।
चुनाव कवरेज के लिए मीडिया दिशा-निर्देश जारी:
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया 1961 के नियमों का पालन अनिवार्य; मतदान कक्ष में फोटोग्राफी पर रोक, अधिकृत पास से ही मिलेगी एंट्री।
हरियाणा का 'मिशन ओलंपिक 2036- विजयी भवः' शुरू:
8 से 10 साल के बच्चों को तराशेगी सरकार; 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट' के तहत जिलों में टैलेंट सर्च और आंगनवाड़ियों का होगा कायाकल्प।
हरियाणा निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक:
हरियाणा निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक: निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश; नकदी, शराब और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर।
जनगणना 2027 के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव ने की 'स्व-गणना':
ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दर्ज की अपनी जानकारी; नागरिकों से डिजिटल भागीदारी की अपील, सटीक आंकड़ों से बनेगा विकास का रोडमैप।
बाढ़ प्रबंधन को लेकर मंत्री श्रुति चौधरी की बैठक:
मानसून से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश; सरपंच और अधिकारियों के सत्यापन के बिना नहीं होगा कार्यों का भुगतान।
समाधान शिविर में डीसी अम्बाला ने सुनीं जनसमस्याएं:
अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निपटारे के दिए सख्त निर्देश; कहा- नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
अंबाला में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान:
14-15 साल की किशोरियों को लगेगी नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन; आशा वर्कर्स कर रही हैं घर-घर सर्वे, सीएचसी और पीएचसी पर मिलेगी मुफ्त सुरक्षा डोज।
अंबाला निगम चुनाव:
मेयर और पार्षद पद के लिए कल से शुरू होगा नामांकन; 25 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे पर्चे, 27 को जांच और 28 अप्रैल को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews
Previous
'चिप्स से शिप्स' तक: भारत-दक्षिण कोरिया की ऐतिहासिक 'भविष्योन्मुखी साझेदारी'
Next