दैनिक खबर: आज 18 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री मोदी का आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन:
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद देश को करेंगे संबोधित; विपक्षी दलों के रुख और नारी शक्ति के अधिकारों पर बात करने की संभावना।
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़का एनडीए:
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राहुल गांधी के घर कूच; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, सांसद बांसुरी स्वराज और केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे हिरासत में।
राजधानी को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम:
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचे चार संदिग्ध आतंकी; आईईडी के साथ खिलौना कार से हमले की थी तैयारी, लाल किला और इंडिया गेट की कर चुके थे रेकी।
न्यायपालिका में AI मददगार पर जज का विकल्प नहीं:
सीजेआई सूर्यकांत ने बेंगलुरु में कहा कि टेक्नोलॉजी से काम होगा तेज लेकिन संवैधानिक समझ और इंसानी अनुभव ही देंगे निष्पक्ष फैसले; स्वतंत्र सोच बनाए रखने की अपील।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात:
कैबिनेट ने 2% डीए बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 60% हुआ महंगाई भत्ता; 24,815 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 'भारत मैरिटाइम इंश्योरेंस पूल' पर भी लगी मुहर।
हूती विद्रोहियों के खौफ से लंबा रास्ता चुनने को मजबूर अमेरिकी सुपरकैरियर:
सीधा मार्ग छोड़ अफ्रीका का चक्कर काट रहा है USS जॉर्ज बुश; रेड सी में बढ़ते खतरों के बीच अमेरिका का बड़ा रक्षात्मक कदम।
ईरान ने 24 घंटे के भीतर दोबारा बंद किया समुद्री रास्ता;
अमेरिका पर भरोसा तोड़ने और 'समुद्री डकैती' का लगाया आरोप, वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल।
सीरिया से 12 साल बाद अमेरिकी सेना की पूर्ण वापसी:
हसाका एयरबेस खाली कर जॉर्डन लौटे अंतिम 2000 सैनिक; सभी सैन्य ठिकानों पर सीरियाई सरकार का कब्जा, गृहयुद्ध के इतिहास में आया बड़ा मोड़।
हंगरी के नए प्रधानमंत्री ने ठुकराई पुलिस सुरक्षा:
सत्ता संभालते ही कहा— 'मुझे किसी का डर नहीं'; 16 साल के ओर्बन शासन के अंत के बाद देश में 'भयमुक्त' राजनीति का नया आगाज़।
सीबीएसई का बड़ा फैसला:
पहली कक्षा में दाखिले के लिए अब न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य; तीन महीने की छूट का भी प्रावधान, जबकि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं।
जाम मुक्त दिल्ली की ओर बड़े कदम:
दिल्ली सरकार ने 18 मेगा ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर शुरू किया काम; 11 परियोजनाओं की फिजिबिलिटी स्टडी अंतिम चरण में, अगले 5 साल में खत्म होगा ट्रैफिक का झंझट।
CAIT शिखर सम्मेलन में नारी शक्ति का गर्जन:
विपक्षी दलों की 'महिला विरोधी राजनीति' के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध; रेखा गुप्ता बोलीं— हक छीनने वालों को देश की बेटियां देंगी मुंहतोड़ जवाब।
दिल्ली मेट्रो फेज-4 की प्रगति परखने जमीन पर उतरीं मुख्यमंत्री :
आरके आश्रम मार्ग स्टेशन के निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण; समय सीमा और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए कड़े निर्देश।
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम:
स्पेशल सेल ने तीन राज्यों से दबोचे चार कट्टरपंथी युवक; खुरासान खिलाफत और गजवा-ए-हिंद के नाम पर युवाओं को जोड़ने और IED धमाके की थी योजना।
विपक्ष महिलाओं की शक्ति से घबराया इसलिए गिरवाया आरक्षण बिल:
कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले— बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से सीटों का परिसीमन था जरूरी; जनता के हक को मारने का काम कर रहा है विपक्ष।
ईएसआई हेल्थ केयर में भ्रष्टाचार पर सीएम नायब सैनी सख्त:
लापरवाही बरतने वाले पानीपत के छह निजी अस्पतालों को डी-पैनल करने के निर्देश; समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा— जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा सहन।
राहुल गांधी की नागरिकता मामले में जांच के आदेश पर बरसे ऊर्जा मंत्री अनिल विज:
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री बोले— दूध का दूध और पानी का पानी करेगी जांच; दुष्यंत चौटाला के साथ हुई बदतमीजी को बताया बेहद शर्मनाक।
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर प्रहार:
एसीबी ने एफसीआर शाखा चंडीगढ़ के रीडर को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा; आईएएस के स्टाफ की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप।
देश में पहली बार डिजिटल जनगणना का आगाज:
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया विवरण; आमजन से घर बैठे 'स्व-जनगणना' कर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की विशेष अपील।
हरियाणा में एचसीएस और नीट परीक्षाओं की तैयारी तेज:
मुख्य सचिव ने नकलमुक्त और पारदर्शी आयोजन के लिए दिए कड़े निर्देश; 26 अप्रैल को 8 जिलों में होगी एचसीएस की प्रारंभिक परीक्षा।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate
Previous
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से तह-बाजारी के दुकानदारों को मिला दुकानों का मालिकाना हक, रजिस्ट्रियां हुई
Next