दैनिक खबर: आज 03 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
आतंकवाद पर होगा कड़ा प्रहार:
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की क्षमता बढ़ाने के लिए 159 आधुनिक बुलेटप्रूफ ट्रूप कैरियर (बीपीटीसी) खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट का टेक ऑफ रुका;
लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में सामान रखने को लेकर दो यात्रियों के बीच हुआ भारी झगड़ा: विवाद के कारण उड़ान में हुई देरी के बाद एयरलाइन ने दोनों यात्रियों को डाला 'नो फ्लाई लिस्ट' में।
ईडी की नई रणनीति:
ईडी की वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट एक बड़े बदलाव की कहानी बयां करती है। इस साल के आंकड़े स्पष्ट कर रहे हैं कि जांच एजेंसी ने अपनी कार्यप्रणाली में एक ऐसा बदलाव किया है, जहां संख्या से अधिक 'असर' पर जोर है।
पुणे में हैवानियत की हदें पार:
महाराष्ट्र के पुणे जिला अंतर्गत भोर तालुका में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। वहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।
अमेरिका का जर्मनी से सैनिकों को वापस बुलाने का बड़ा फैसला:
राष्ट्रपति ट्रंप और जर्मन चांसलर के बीच तनाव के बाद रक्षा मंत्रालय ने छह से बारह माह में प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश।
पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट में हुआ बड़ा बदलाव:
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लाल सागर में तनाव के चलते अफ्रीका बना वैश्विक कंटेनर शिप ट्रैफिक का नया केंद्र।
ईरान के विदेश मंत्री अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण वार्ताओं में निभा रहे हैं बड़ी भूमिका:
अनुभवी कूटनीतिज्ञ और कुशल डील मेकर के रूप में उभरते अराघची के लंबे कूटनीतिक अनुभव पर टिकी दुनिया की निगाहें।
हिजबुल्लाह के सस्ते ड्रोन बदल रहे युद्ध की दिशा:
दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सस्ते फाइबर ऑप्टिक ड्रोन ने इजरायली सैनिकों के लिए खड़ी की नई ऑपरेशनल चुनौतियां: इजरायली सेना को लगातार बढ़ते खतरे के चलते अपनी युद्ध रणनीतियों में करना पड़ रहा है बड़ा बदलाव।
अल फलाह ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस:
अल फलाह ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जवाद अहमद सिद्दीकी की नियमित जमानत याचिका साकेत कोर्ट ने खारिज कर दी है। यह मामला अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छात्रों के साथ की गई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है
दिल्ली की रिंग रोड का बदलेगा स्वरूप:
शांति वन और राजघाट चौराहे के बीच सुंदरीकरण कार्य को मिली मंजूरी; छियानवे लाख की लागत से दो महीनों में शानदार रोशनी और बागवानी से निखरेगी सड़क की सुंदरता।
वेतन के लिए तरस रहे DTC के 4500 होमगार्ड जवान :
दिल्ली परिवहन निगम में तैनात साढ़े चार हजार होमगार्डों का अनुबंध एक साल बढ़ा लेकिन दो महीने से वेतन न मिलने से बढ़ी परेशानी; फाइलों के उलझने से महिला सुरक्षा में जुटे जवान परेशान।
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी वापसी:
यात्री को घबराहट होने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद पार्किंग बे लौटा विमान; सुरक्षा कारणों से फ्लाइट रद्द कर अन्य विमान से भेजे गए यात्री।
फरीदाबाद में डेंटल सर्जन ने नहर में छलांग लगाई:
फरीदाबाद के सेक्टर 17 पुल से डेंटल सर्जन ने पत्नी के साथ विवाद के बाद आगरा नहर में लगाई छलांग, पत्नी के रोकने के बावजूद कूदे डॉक्टर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम।
गुरुग्राम में एम-3-एम हाईट्स की बिल्डिंग से कूदा व्यक्ति:
गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित एम-3-एम हाईट्स सोसाइटी की दसवीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर की आत्महत्या, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जाँच।
हरियाणा में मौसम बदला, पंचकूला-अंबाला में आंधी के साथ बारिश:
हरियाणा में रविवार सुबह मौसम ने फिर करवट बदली। अंबाला में आंधी के साथ बारिश हुई। पंचकूला में भी घने बादल छाए हैं। अंबाला, यमुनानगर में अंधेरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट सुबह हल्के बादल छाए रहे।
कुलदीप बिश्नोई के BJP में बगावती सुर:
हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बदमाशी वाले बयान को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ी है। शनिवार शाम कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी को चुनौती दे दी।
अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक 1857 :
अंबाला में 1857 की क्रांति के अनसंग हीरोज को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक का आईएएस आशीष कुमार ने किया अवलोकन, डिजिटल माध्यम से जीवंत होगी आजादी की पहली लड़ाई और वीर शहीदों की गौरवगाथा।
हरियाणा नगर निगम चुनाव 2026 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां जारी;
अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा सामान्य ऑब्जर्वर और आईजी ओम प्रकाश पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त, सुचारू मतदान हेतु हेल्पलाइन नंबर भी किए गए सार्वजनिक।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
’माटी के लाल’ हैं विकसित राजस्थान के ’शिल्पकार’- मुख्यमंत्री राजस्थान
Next