अंबाला कैंट: आर्य कॉलेज में वित्तीय जागरूकता व डिजिटल स्कैम्स पर कार्यशाला; SBI अधिकारियों ने छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

जे कुमार अंबाला छावनी, 25 सितंबर 2026 : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल' द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय "वित्तीय जागरूकता और डिजिटल स्कैम्स" रहा, जिसमें 128 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सक्रियता से भाग लिया।

डिजिटल अरेस्ट और यूपीआई फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह:

कार्यशाला की अध्यक्षता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अंबाला कैंट शाखा के मुख्य प्रबंधक विशाल गुप्ता ने की। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई (UPI) फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर नंबरों के जरिए होने वाली ठगी और फिशिंग कॉल्स के तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने की सख्त सलाह दी।

इंश्योरेंस और एनपीएस की दी जानकारी:

कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सीनियर एरिया मैनेजर राजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को लाइफ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस तथा नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने वित्तीय सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक समाधान किया।

वित्तीय सतर्कता समय की मांग – प्रो. डॉ. अंजु बाला:

कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजु बाला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने और उसमें सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए वित्तीय सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन श्रीमती सिल्वी अग्रवाल और डॉ. रेखा रानी के निरीक्षण में संपन्न हुआ।

#AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #CyberSecurity #DigitalScamAwareness #SBIAmbala #AmbalaCantt #FinancialLiteracy #HaryanaEducation #AmbalaUpdates #BreakingNews

Previous

अंबाला: PKR जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया NSS स्थापना दिवस; छात्रों ने बनाई 'विकसित भारत' पर आकर्षक रंगोली

Next

प्रीमियम ग्राहकों के लिए सिंगल लॉगिन सुविधा का शुभारंभ : मध्यप्रदेश