अंबाला: साइबर पुलिस ने हर्बल पार्क में चलाया जागरूकता अभियान; 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स
जे कुमार 3 सितम्बर 2026 : अंबाला शहर : डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को सतर्क करने के लिए अंबाला पुलिस ने अपना विशेष जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार, अंबाला साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अंबाला शहर स्थित हर्बल पार्क में जाकर वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाने के मुख्य सिपाही नवदीप कुमार और महिला सिपाही रेणु ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज साइबर अपराधी लोगों को डराने और लालच देने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। हाल के दिनों में 'डिजिटल अरेस्ट', पार्सल में नशीले पदार्थ होने या फर्जी कस्टम/पुलिस अधिकारी बनकर डराने के मामले बढ़े हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी या पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती।
साइबर सुरक्षा के लिए 'क्या करें' और 'क्या न करें':
किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय ठगी होने पर बिना समय गंवाए 'गोल्डन ऑवर' में 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपने सोशल मीडिया और बैंकिंग खातों में 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) चालू रखें।
किसी अनजान कॉल या मैसेज की सत्यता जांचने के बाद ही कोई कदम उठाएं।
क्या न करें:
किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), या पासवर्ड साझा न करें।
अनजान नंबरों से आए संदिग्ध लिंक्स, एपीके फाइल (APK Files) या लॉटरी के विज्ञापनों पर क्लिक न करें।
फर्जी 'डिजिटल अरेस्ट' या सीबीआई/पुलिस के नाम से आने वाली धमकियों से डरकर पैसे ट्रांसफर न करें।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #CyberCrimeAwareness #CyberSafeHaryana #AmbalaCity #CyberHelpline1930 #AmbalaUpdates #DigitalArrestAwareness
Previous
हरियाणा मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून; पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश के आसार
Next