कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकारात्मक सोच लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के विपरीत है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
कांग्रेस के राज में भी चुनाव परिणामों में अंतर आता रहा है, लेकिन हमने कभी इसे बमों से जोड़कर विवादित नहीं बनाया - अनिल विज
“राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि उनकी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी का चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तकनीकी आधारों पर निरस्त किया था। क्या उस समय भी किसी ने इसे एटम बम, हाइड्रोजन बम या नाइट्रोजन बम कहा था?” - विज
चण्डीगढ़, 1 सितंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकारात्मक सोच लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भी चुनाव परिणामों में अंतर आता रहा है, लेकिन हमने कभी इसे बमों से जोड़कर विवादित नहीं बनाया। श्री विज ने कहा कि “राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि उनकी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी का चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तकनीकी आधारों पर निरस्त किया था। क्या उस समय भी किसी ने इसे एटम बम, हाइड्रोजन बम या नाइट्रोजन बम कहा था?”
श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग हर राजनीतिक दल को चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी के पूरे अधिकार देता है। हर बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए जा सकते हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर सवाल उठाना है तो पहले अपने बीएलए की भूमिका भी स्पष्ट करनी होगी।
#india #haryana #anilvij #rahulgandhi #danikkhabar #news