11/02/25

इंटरनेट दिवस "एक साथ मिलकर बेहतर इंटरनेट के लिए" थीम के तहत मनाया गया।

राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी  दीपक बंसल ने हरियाणा सिविल सचिवालय में राज्य सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर आयोजित वर्कशाप में संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में एक क्लिक से अवसरों के साथ साथ खतरों के दरवाजे खुल जाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 11 फरवरी, 2025 को "साथ मिलकर बेहतर इंटरनेट के लिए" थीम पर एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच जिम्मेदार एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देते हुए,  सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं, साइबर स्वच्छता और साइबर खतरों से बचाने के लिए विभिन्न इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को शिक्षित करना है। इस अभियान में खासकर बच्चों,  महिलाओं और युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्कशाप में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा के अन्य अधिकारी एवं सचिवालय के करीब 75 कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Previous

शिक्षकों का उन्हीं के क्षेत्र के स्कूलों में हो सकेगा तबादला-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Next

मुख्यमंत्री ने की राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा