रोहतक: SUPVA में 11 सितंबर से शुरू होगा छात्रों का म्यूजिक वीडियो शूट; 1 महीने में पूरे होंगे 8 प्रोजेक्ट्स
जे कुमार रोहतक, 01 सितंबर 2026 : दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के फिल्म एवं टेलीविजन (एफटीवी) फैकेल्टी के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2022-23 बैच के 5वें सेमेस्टर के पेंडिंग म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए 11 सितंबर से 12 अक्टूबर तक का 1 महीने का विस्तृत शूटिंग शेड्यूल जारी किया है।
फैकेल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टी.पी. ने बताया कि कुछ कारणों से अटके इन प्रोजेक्ट्स के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य के निर्देशों के बाद अब बिना किसी रुकावट के लगातार शूटिंग कराने का फैसला लिया गया है।
छात्र संभालेंगे पूरी कमान:
इस एक महीने की अवधि के दौरान कुल 8 म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और ऑडियोग्राफी के छात्रों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। छात्र ही एडिटर, डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर और ऑडियोग्राफर के रूप में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।
यूनिवर्सिटी स्तर पर पुख्ता इंतजाम:
प्रोजेक्ट्स को बिना किसी देरी के पूरा करने के लिए यूनिवर्सिटी ने कैमरे, लाइट्स, जनरेटर सहित यूनिट मैनेजर, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट और कारपेंटर आदि का अग्रिम प्रबंध कर लिया है। कुलगुरु डॉ. अमित आर्य ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के कोर्स वर्क में अब किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व में 2018 बैच की डिग्री संपन्न कराने के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन अन्य लंबित बैचों के शेड्यूल को भी तेजी से दुरुस्त कर रहा है।
#RohtakNews #DLCSUPVA #SUPVARohtak #FTVFaculty #MusicVideoShoot #HaryanaEducation #RohtakUpdates #UniversityNews
Previous
चीनी जमाखोरी पर सख्ती, अब 2 हजार क्विंटल स्टॉक रखने की सीमा तय
Next