02/04/25

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला में जेल लोक अदालत का किया आयोजन

अम्बाला, 02 अप्रैल (अभी): सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में 12 मुकदमे रखे गए थे। जिनमे नियमानुसार 04 मुकदमों का निपटारा किया गया और 05 विचाराधीन बदियो को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया। सीजेएम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री कंचन माही के मार्गदर्शन मे प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले व तीसरे बुधवार को किया जाता है।


इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत मे लगाकार निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला एडीआर सैटर मे स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमे लगा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि नैशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, अम्बाला व सब डिवीजन, नारायणगढ़ की अदालतों में 10 मई 2025 को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं. 0171-2532142 व 9991112660 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत में रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।

Previous

कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अम्बाला शहर द्वारा सर्वसम्मत्ति से मक्खन लाल गोयल को दो वर्ष के लिए प्रधान चुन गया

Next

गेहूं खरीद कार्य के तहत सभी मंडियों में व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ उठान का कार्य भी तीव्रता से होना चाहिए: उपायुक्त