02/04/25

गेहूं खरीद कार्य के तहत सभी मंडियों में व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ उठान का कार्य भी तीव्रता से होना चाहिए: उपायुक्त

अम्बाला, 02 अप्रैल (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि गेहूं खरीद कार्य के तहत सभी मंडियों में व्यापक व्यवस्था के साथ-साथ उठान का कार्य भी तीव्रता से होना चाहिए। इसके लिए सम्बन्धित खरीद एंजैसियां व अन्य अपने कार्यों को करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की गेहूं खरीद कार्य के तहत एक बैठक ले रहे थे।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में 01 अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य आरम्भ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष जिला अम्बाला की सभी मंडियों में गेहूं की ज्यादा आवक आने का अनुमान है, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित खरीद एंजैसियां अपने कार्यों को करना सुनिश्चित करें। बारदाने की व्यवस्था के साथ-साथ रैक की व्यापक व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मंडियों से गेहूं का उठान तेजी से करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। गेट पास की व्यवस्था के साथ-साथ बारदाने की व्यवस्था, किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य जो सभी कार्य हैं, वे भी होने सुनिश्चित होने चाहिए। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सभी मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से होना चाहिए वहंी समयबद्ध तरीके से किसानों की फसलों का भुगतान सीधा उनके खातों में होना चाहिए।


उपायुक्त ने बैठक के दौरान डीएफएससी से गेहूं खरीद की एंजैसियों व अन्य कार्यों के बारे में जैसे टैंडर इत्यादि के बारे में भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विषय से जुड़े सम्बन्धित विभाग बेहतर समन्वय के साथ समय रहते कार्य करें ताकि गेहूं खरीद का कार्य के साथ-साथ उसके उठान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम अमित भारद्वाज, डीएफएससी अपार तिवारी, डीएमईओ राजीव चौधरी, अभियंता मार्किटिंग बोर्ड नवनीत श्योराण, वेयर हाउस से प्रदीप गुप्ता के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।

Previous

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला में जेल लोक अदालत का किया आयोजन

Next

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की