02/04/25

कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अम्बाला शहर द्वारा सर्वसम्मत्ति से मक्खन लाल गोयल को दो वर्ष के लिए प्रधान चुन गया

अम्बाला, 02 अप्रैल (अभी): कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अम्बाला शहर द्वारा सर्वसम्मत्ति से मक्खन लाल गोयल को दो वर्ष के लिए प्रधान चुन लिया गया है। इस मौके पर सभी सदस्यों ने प्रधान मक्खन लाल गोयल को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। प्रधान मक्खन लाल गोयल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग मंडियों से सम्बन्धित जो भी कार्य होंगे मिलकर किए जाएंगे। इस मौके पर प्रभु दयाल गोयल, जरनल सैक्टरी गौरव गुप्ता, संजीव गर्ग, अश्वनी शर्मा, नरेश मित्तल, सुनील जिदंल, राजिन्द्र बंसल, कमल सिंगला, प्रवीन गर्ग, राकेश जैन, गुलशन सिंगला मौजूद रहे।

Previous

हर्बल पार्क अम्बाला शहर में साईबर राहगिरी का आयोजन

Next

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला में जेल लोक अदालत का किया आयोजन