बुजुर्गों के साथ मनाई खुशियां: सीजेएम प्रवीण ने वृद्धाश्रम में मनाया लोहड़ी का पर्व; बोले— 'बुजुर्ग हमारी अनमोल धरोहर'
अम्बाला, 13 जनवरी (अभी) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) प्रवीण ने आज अम्बाला स्थित मथुरा नगरी वृद्ध आश्रम में पहुँचकर बुजुर्गों के साथ लोहड़ी का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना, बल्कि उनके साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।
सीजेएम प्रवीण ने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सर्दी के बढ़ते प्रकोप से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारी सांस्कृतिक और पारिवारिक धरोहर हैं और उनके साथ त्योहार मनाना एक सुखद और आत्मीय अनुभव है।
इस विशेष आयोजन में सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान बद्री नारायण, अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सुमन मित्तल सहित अम्बाला क्लब से संजय सेठी और रेडक्रॉस सोसायटी से कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सैनी व सुनीता भी मौजूद रहे। सभी ने बुजुर्गों को लोहड़ी की बधाई दी और उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया।
#LohriCelebration2026 #AmbalaNews #CJMParveen #OldAgeHome #LegalServicesAuthority #SeniorCitizens #RespectElders #SocialResponsibility #RedCrossSociety #MathuraNagri #FestivalOfJoy #HaryanaJudiciary #CareForElders #CommunityService #Lohri2026