किसानों के लिए 'एग्री स्टैक' पंजीकरण शुरू: यूनिक किसान आईडी से मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
अम्बाला, 13 जनवरी (अभी) : उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ जसविन्द्र सिंह सैनी ने जारी एक पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसान आई डी बनाई जा रही है जिससे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सभी स्कीमों का लाभ एक ही आईडी से मिलेगा। किसानों को एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी दी जाएगी। इस यूनिक आईडी से किसान एक क्लिक से अपने जमीन के ब्यौरे को देख पाएंगें। इसलिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण करवाएं।
उप निदेशक डा0 जसविन्द सैनी ने सभी किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द कृषि एग्री स्टैक पर पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अलग-अलग जगहो पर शिविर लगाए जा रहे है। यह रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण प्रक्रिया के जरिये होगा जिससे प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक किसान आईडी बनाई जाएगी ताकि किसानों की सटीक व पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया कि सभी किसान अपनी फार्मर आईडी बनवाएं ताकि कृषि विभाग में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का भविष्य में लाभ प्राप्त हो सके।
#AgriStack #FarmerID #DigitalAgriculture #KisanIdentity #HaryanaFarmers #AgriTech #SmartFarming #DigitalIndia #FarmerWelfare #OneNationOneID #HaryanaAgriculture #AgriInnovation #KisanRegistration #TransparentFarming #FutureOfAgriculture #JaswinderSinghSaini #AgricultureUpdate2026 #FarmerEmpowerment #DigitalLandRecords #AmbalaNews