पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए CBSE का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला में 2 अगस्त 2026 को सीबीएसई (CBSE) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत 'विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने' विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने मुख्य वक्ताओं और प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन सुधा महाजन एवं पूजा छाबड़ा ने लगभग 60 अध्यापकों को प्रेरित किया। उन्होंने सकारात्मक विद्यालयी वातावरण, तनाव प्रबंधन, माइंडफुलनेस, समावेशी शिक्षा तथा भावनात्मक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न समूह चर्चाओं, केस स्टडी, रोल-प्ले और सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने रिसोर्स पर्सन्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।
#AmbalaNews #PKRJainSchool #CBSEWorkshop #TeacherTraining #AmbalaCity #StudentWellness #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
'संस्कृति गरिमा मंच' द्वारा श्लोकोच्चारण एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित; सनातन धर्म स्कूल की छात्रा अंशिका भाषण में प्रथम
Next