03/08/26

आर्य कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; विद्यार्थियों ने ली शपथ

जे कुमार अंबाला छावनी, 3 अगस्त 2026 : आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रांगण में ‘‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’’ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और देश में 'ड्रग-फ्री इंडिया' के संकल्प को मजबूत बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. यूनिट के विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना और नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा समाज में जन-जागरूकता फैलाएं और स्वयं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखते हुए एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है, और युवाओं के नशा मुक्त रहने से ही 'विकसित भारत 2047' का सपना साकार होगा। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपने परिवार, मित्रों और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

#AmbalaNews #AmbalaCantt #AryaCollege #NashaMuktBharat #NSSAmbala #DrugFreeIndia #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए CBSE का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Next

नूंह: 150 किग्रा से अधिक विस्फोटक सामग्री और पोटाश के साथ टेम्पो पकड़ा, बिसरू के 3 आरोपी गिरफ्तार