कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग पुजारी पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी के अवैध मकान और दरगाह पर चला बुलडोजर
जे कुमार थानेसर (कुरुक्षेत्र), 14 जुलाई 2026: थाना सदर थानेसर के अंतर्गत आने वाले गांव अढ़ोनी में शिव मंदिर के 74 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी बाबा योगीराज गिरि पर बर्बरतापूर्वक हमला करने के मामले में प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंकज के मकान के अवैध हिस्से और उसके द्वारा बनाई गई दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया.
गौरतलब है कि 9 जुलाई को आरोपी पंकज, उसकी पत्नी मनप्रीत और एक अन्य साथी ने शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी पर जानलेवा हमला किया था. आरोपियों ने पुजारी की बेरहमी से पिटाई की, उनका पैर तोड़ दिया और मफलर से गला घोंटकर उन्हें सड़क पर घसीटा था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दंपति सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी पंकज ने मंदिर के ठीक सामने अवैध रूप से एक दरगाह (पीर स्थान) का निर्माण कर रखा था और इसी को लेकर वह पुजारी से रंजिश रखता था. प्रशासन ने पैमाइश के बाद आरोपी के घर की अवैध दीवार और दरगाह परिसर के अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया |
#ThanesarNews #KurukshetraAction #BulldozerJustice #HaryanaPolice #PriestAssaultCase #AdhoniVillage #BreakingNewsHaryana #EncroachmentDemolished
Previous
डाइट मोहड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next