27/04/25

पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: चार दिन से पाक के कब्जे में पीके शाह, पति के लिए तड़प रही पत्नी

पंजाब, 27 अप्रैल (अभी): पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सीमा के उस पार पाकिस्तान गलती से गया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान अभी तक नहीं लौटा है। चार दिन से जवान पाकिस्तान की हिरासत में है। 84 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान पीके शाह को रिहा नहीं किया। शनिवार को दिन भी बीएसएफ के अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे फ्लैग मीटिंग करने के लिए नहीं आए।


बुधवार शाम से पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ जवान कांस्टेबल पीके शाह को हिरासत में रखा है। पीके शाह कोलकाता का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि उक्त जवान की पत्नी रजनी शाह कोलकाता से अपने पति की रिहाई को लेकर पंजाब आ रही है। उक्त जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उस समय गिरफ्तार किया जब पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी है। इस समय दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी है।

Previous

मिट्टी में मिले आतंकियों के घर: 48 घंटे में नौ दहशतगर्दों के मकान किए गए तबाह, जारी रहेगा आतंक पर प्रहार

Next

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 17 IAS और 5 HAS अधिकारियों को बदला