ऊर्जा मंत्री अनिल विज की देशवासियों से अपील, "एक रोटी कम खा लो, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए आधुनिक डिफेंस उपकरण को अवश्य बनाओ"
वर्तमान में युद्ध का तरीका बदल गया है, और आजकल आधुनिक डिफेंस उपकरण बन रहे हैं - अनिल विज
अब टेक्नोलॉजी की लड़ाई है और जिसके पास बढ़िया फाइटर जहाज, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम होगा, उसकी जीत होगी- विज
विपक्ष सेना को डिमोरलाइज करना चाहता है- विज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट आदेश, एक-एक भारतीय को वापिस लाने के लिए पूरी ताकत लगाएं- विज
अम्बाला, 19 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देशवासियों को आज एक फिर देशप्रेम व राष्ट्रवाद की याद दिलाते हुए अपील करी कि एक रोटी कम खा लो, लेकिन देश की रक्षा व सुरक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक डिफेंस उपकरण को अवश्य बनाओं। उन्होंने कहा कि आधुनिक मिसाइलें व जहाज बनाओं तथा बढिया से बढिया एयर डिफेंस सिस्टम को भी लगाओं, जिसके अंतर्गत आधुनिक मिसाइल, जहाज व आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम इत्यादि का प्रयोग करके देश को दुश्मन से बचा जा सकें। उन्होंने देश के दुश्मनों पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कब इन दुश्मनों का दिमाग ठीक करना पड जाए।
मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजकल आधुनिक डिफेंस उपकरण बन रहे हैं क्योंकि वर्तमान में युद्ध का तरीका बदल गया है। पहले सेनाएं जाती थी, टैंक जाते थे, और लड़ाई होती थी। विज ने कहा कि अब हिंदुस्तान-पाकिस्तान की लड़ाई हुई, लेकिन एक इंच भी हमने क्रॉस नहीं किया।
इधर, ईरान और इजराइल की लड़ाई चल रही है, तो वही दूसरी ओर रूस-यूक्रेन की लडाई भी चल रही है। अब टेक्नोलॉजी की लड़ाई है और जिसके पास बढ़िया फाइटर जहाज व बढ़िया मिसाइल और बढिया एयर डिफेंस सिस्टम है उसकी जीत है। श्री विज ने कहा कि वे समझते हैं कि पाकिस्तान के एयरवेस पर जिस प्रकार से इस बार टारगेटेड निशाने भारतीय सेनाओं ने मारे हैं, उसी दिशा में टेक्नोलॉजी को बढ़ाने की जरूरत है।
विपक्ष सेना को डिमोरलाइज करना चाहता है- विज
ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की फोन पर 35 मिनट बातचीत हुई जिसमें प्रधानमंत्री ने विपक्ष को जवाब दिया, के बारे में ऊर्जा मंत्री श्री विज ने प्रश्न करते हुए कहा कि यदि कोई भिन्न राय हो तो हमें अपने प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बात माननी चाहिए या अमेरिका की बात माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारी फौज युद्ध के संबंध में सबकुछ बोल दिया है जबकि सरकार बाद में आई है क्योंकि फौज ने ब्रीफिंग की और सबके सामने पाकिस्तान को नाकों तले चने चबवा दिए। विपक्ष तब भी डिमोरलाइज बातें कर रहा है और सेना को डिमोरलाइज करना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष तो हमारे दुश्मनों के प्रवक्ता है। दुश्मन चाहे कही भी हो ये उन्हीं की भाषा बोलते है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट आदेश, एक-एक भारतीय को वापिस लाने के लिए पूरी ताकत लगाएं- विज
भारतीय छात्र को ईरान से वापिस लाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले भी जहां जहां लोग फंसे थे, चाहे अफगानिस्तान, रूस या अब ईरान में फंसे हो, तो मोदी जी के स्पष्ट आदेश है कि एक-एक भारतीय को वपपिस लाने के लिए पूरी ताकत लगानी है और वे लगाते भी है।
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हुई बातचीत पर विदेश सचिव ने दिया ब्यान- विज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की क्या बात हुई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने जयराम रमेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद जयराम जी सोते रहते हैं, जबकि बाकायदा विदेश सचिव ने मीडिया में एक-एक बात बताई है तथा इस बारे में सब जगह प्रैस विज्ञप्ति भी जारी की गई है और सरकार की कम्प्यूनिकेशन भी चली गई है। उन्होंने जयराम रमेश को सलाह देते हुए कहा कि जयराम रमेश जी पढे-लिखे हैं और वे इस बारे में पढ लें और पढ नहीं सकते तो सुन लें क्योंकि यह ब्यान हर टीवी चैनल पर चल रहा है।