भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर बंद, वापस लौटे श्रद्धालु; बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
पंजाब, 07 मई (अभी): भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने मंगलवार देर रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसे लेकर देश भर के कई हवाई अड्डों पर हवाई उड़ाने बंद करने के अलावा सीमावर्ती इलाके से संबंधित जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
इसी बीच अब डेरा बाबा नानक स्थित श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। जिस कारण आने वाले श्रद्धालु बिना दर्शन करके वापिस लौट गए है। इसके साथ ही कॉरिडोर पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है।
491 श्रद्धालुओं को मिली थी अनुमति
बुधवार को कॉरिडोर के माध्यम 491 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन करने के लिए अनुमति मिली थी। दर्शनों को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे श्रद्धालु भी टर्मिनल पेसेंजर पर पहुंच गए थे। लेकिन गुरुद्वारा साहिब जी के दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे थे।
इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से करतारपुर कॉरिडोर को बंद करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु बेरंग ही वापस लौट गए। अगले आदेशों तक कॉरिडोर बंद रहेगा।