आर्य कॉलेज अंबाला छावनी: गुरजीत और हर्ष 'सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय उपयोगकर्ता' पुरस्कार से सम्मानित
अभिकान्त, 11 मई अम्बाला : आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में पुस्तकालय द्वारा एक प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत श्री कृष्ण लाल वर्मा स्मृति पुस्तकालय सर्वश्रेष्ठ उपयोगकर्त्ता पुरस्कार 2025-2026 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला के संबोधन से हुआ जिसमें उन्होंने इस पुरस्कार की सराहना करते हुए कहा कि ये केवल एक सम्मान नहीं बल्कि प्रेरणादायक पहल है जो विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।
उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार स्वर्गीय श्री कृष्ण लाल वर्मा जी की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से प्रदान किया जाता है। आज के डिजिटल युग में पुस्तकालय का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं से गहन अध्ययन, चिंतन और ज्ञान का विकास होता है और श्री कृष्ण लाल वर्मा जी के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वे लगभग 10 वर्षों तक प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर रहे। वे वैदिक संस्कृति के समर्पित प्रचारक, शिक्षाविद एवं दूरदर्शी उद्यमी थे।
अम्बाला के साइंटिफिक उपकरण उद्योगों के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पुस्तक अध्ययन की रूचि कम होती जा रही हैं वहीं ये पुरस्कार पुस्तकालय में विद्यार्थियों को आकर्षित करेगा और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करेगा। वर्ष 2025-2026 के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु एक छात्रा गुरजीत कौर बी.ए. तृतीय वर्ष और एक छात्र हर्ष, बी.ए. प्रथम वर्ष का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। दोनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों ने अपने अनुभव को सांझा किए। पुस्तकालय में उपलब्ध अध्ययन सामग्री, पुस्तकालयाध्क्ष और अन्य स्टाफ के सहयोग उनके लिए अत्यंत उपयोगी रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Previous
सर्वांगीण विकास ही देश की असली तरक्की: राम मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक, हमारी मान्यताओं को मिल रहा है पूर्ण सम्मान : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next