अंबाला नगर निगम चुनाव: पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना; सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर

अभिकान्त, 09 मई अम्बाला : नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत एवं 10 मई को मतदान के तहत शनिवार को सैक्टर 9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सबंधी सामग्री दी गई जिसके बाद वे अपनी डयूटी के तहत निर्धारित बूथों के लिए रवाना हुए। रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने चुनाव से जुड़ी पोलिंग पार्टियों को उनकी डयूटी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये।

रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने इस मौके पर बताया कि 10 मई को प्रात: 8 बजे मतदान शुरू हो जायेगा जोकि सांय 6.00 बजे तक होगा। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार 10 मई को प्रात: 7 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि मतदान के तहत पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों के साथ-साथ चुनाव संबधी अन्य सभी सामग्री दी गई हैं। पोलिंग पार्टियों व उनके साथ जुड़े अधिकारियों को तमाम चुनाव प्रक्रिया के बारे में आज एक बार फिर टे्रेनिंग देेते हुए विस्तार से जानकारी दी गई है ताकि वे मतदान के कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ करवा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के लिए जलपान, रहने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी सांझी जिम्मेवारी है कि नगर निगम चुनाव को हमें राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार बेहतर समन्वय के साथ सम्पन्न करवाना है।

सैक्टर 9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में काउंटरों की बेहतर व्यवस्था के साथ प्रत्येक काउंटर पर निर्धारित बूथों के तहत पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन व चुनाव सामग्री दी गई है। इस दौरान उनके साथ चुनाव डयूटी पर लगे पुलिस कर्मचारी भी साथ रहे जोकि उनके साथ बूथों पर जायेंगे। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को जो ईवीएम मशीनें पार्षद पद व मेयर पद के चुनाव के लिए दी गई थी वे उन्हें इसी काउंटर पर आकर जमा करवानी होंगी।

इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डिप्टी सीईओ राजन सिंगला, एआरओ आदित्य रंगा, एआरओ अश्वनी कुमार, चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous

राष्ट्रीय लोक अदालत: अम्बाला में 15,974 मामलों का निपटारा, 4.10 करोड़ की राशि का भुगतान।

Next

अंबाला नगर निगम चुनाव: 10 मई को दुकानों व संस्थानों में सवेतन अवकाश; जिलाधीश ने मतदान हेतु श्रमिकों की छुट्टी के दिए आदेश