अम्बाला में अंतरराष्ट्रीय शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में; महानिदेशक ने फूड कोर्ट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया
अभिकान्त, 31 मार्च अम्बाला : अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला में बन रहे अंतराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का मंगलवार को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग ने जायजा लेते हुए यहां पर जो कार्य किए जा रहे है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी व संबधित एजेंसी के प्रतिनिधियों ने स्मारक से जुड़े कार्यो बारे विस्तार से महानिदेशक को जानकारी दी। उन्होंनें सभी शेष बचे कार्यो को पूरी गुणवक्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग ने शहीदी स्मारक के कार्यो के तहत अभी तक क्या-क्या हो चुका है तथा क्या-क्या कार्य शेष बचे है उसकी जानकारी ली। उन्होने यहां पर बैठक लेते हुए सभी कार्यो की रूपरेखा की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होनें बैठक उपरांत शहीदी स्मारक में किए जा रहे कार्यो का बारीकी से अवलोकन भी किया उन्होनें शहीदी स्मारक के मुख्य द्वारा के बाहर एनएचअआई विभाग से बेहतर समन्वय बनाते हुए यहां पर सफाई व्यवस्था तथा अन्य कार्यो को करने के निर्देश दिए, इसके अलावा शहीदी स्मारक से सबंधित फिनिशंग के कार्य को करने के भी निर्देश दिए। उन्होने यहां पर बरसात के दिनों में पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए इसके लिए लैवल चैक करने के निर्देश देते हुए जो भी मैन हाल यहां पर लगे हुए वह लैवल अनुरूप नीचे लगे होने चाहिए। उन्होने निरीक्षण के दौरान यह भी कहा कि यहां पर बिजली से संबधित, सीवरेज से संबधित तथा अन्य जो कार्य हुए है उसके तहत टीम बनाकर उनकी थर्ड पार्टी से चैक करवाने बारे भी कहा। महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवक्ता में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में महानिदेशक ने यहां पर फूड कोर्ट व शोपिंग कॉम्पलेक्स के भवन का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान जिन-जिन स्थानों पर आवश्यक कार्य करने हेतू निर्देश दिए गए है वह सभी छोटे-छोटे कार्य अगली बैठक से पहले ठीक होने चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि सबंधित एजेंसी द्वारा जो भी कार्य शेष बचे है वह उन्हें तीव्रता से करना सुनिश्चित करे। उन्होंने इस दौरान ऑडिटोरियम भवन का भी जायजा लेते हुए यहां पर सीटिंग की व्यस्था के साथ-साथ साउंड की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होने बताया कि यह परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है इसके तहत सभी कार्य बेहतर समन्वय के साथ होने चाहिए। आर्ट वर्क की कार्य की भी जानकारी लेते हुए उन्होनें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होनें यह भी कहा कि इस परियोजना के उद्घाटन से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री जल्द ही यहां का जायजा लेगें ताकि परियोजना से जुड़ी तमाम जानकारी ले सके इसको ध्यान में रखते हुए संबधित विभाग व निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंिसया अपने-अपने शेष बचे सभी कार्यो को पूरी तत्परता से करना सुनिश्चित करे।
इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने इस परियोजना से जुड़े कार्यो बारे तथा एजेेंटे में रखे बिंदुओं पर जो कार्य हुए है उस बारे महानिदेशक को जानकारी देते हुए अवगत कराया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिह ने भी निर्माण से जुड़े कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें महानिदेशक को आश्वस्त किया कि आज की बैठक में जिन-जिन बिंदुओं पर आवश्यक कार्य बारे कहा गया है कि वह सभी कार्य संबधित एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर किए जाएगें।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी के साथ-साथ संबधित एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।
#ShaheediSmarakAmbala #AmbalaNews #HaryanaDevelopment #WarMemorialAmbala #AmbalaCantt #HaryanaGovt #InformationAndPublicRelations #Patriotism #InternationalWarMemorial #AmbalaUpdates #Danikkhabar