08/08/26

अम्बाला : बारिश के अलर्ट पर एक्शन में प्रशासन: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को दिए जलभराव से निपटने के निर्देश

अम्बाला , 08 अगस्त (अभिकान्त) : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज अपने कार्यालय में जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक लेते हुए बारीश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों से ड्रेनों की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए डीजल पम्प या अन्य जो व्यवस्थाएं हैं उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बारीश की संभावना को ध्यान में रखते हुए आगामी दो दिनों में रैड अलर्ट है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित मशीनरी की व्यवस्था को दुरूस्त रखते हुए स्टेशन मैंटेन करना सुनिश्चित करें ताकि यदि बारीश होती है और कहीं पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो तो उससे समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने इस दौरान सम्बन्धित विभागों से उनके विभाग से सम्बन्धित पम्पों की व्यवस्था, स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


उपायुक्त ने बैठक के क्रम में नगर निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ड्रेनों की सफाई व्यवस्था की भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक करते हुए उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता से भी चर्चा करते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त तत्वाधान में जो हड़ताल की जानी प्रस्तावित है उसके तहत भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हड़ताल को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस को कोई परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि हड़ताल के तहत कानून व्यवस्था भी ठीक रहनी चाहिए, इसके लिए पुलिस विभाग बेहतर व्यवस्था बना कर पहले से रखे।


उपायुक्त ने बैठक में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेशन मैंटेन रखें। बिना अनुमति के स्टेशन न छोडें। विशेष परिस्थितियों में में यदि स्टेशन छोडना हैं उसके लिए अनुमति लेना सुनिश्चित करें।


इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, नगराधीश अभिषेक गर्ग, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम वी.के. गोयल, कार्यकारी अभियंता रितेश गोयल, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, नगर निगम से सम्बन्धित अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#AmbalaNews #RainAlert #HaryanaGovt #DistrictAdministration #AmbalaUpdate #MonsoonPreparedness #HaryanaNews #BreakingNews #Danikkhabar

Previous

हरियाणा में खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी: 14 अगस्त तक करवा सकेंगे फसल बीमा

Next

दैनिक खबर: आज 08 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार