हरियाणा में खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि बढ़ी: 14 अगस्त तक करवा सकेंगे फसल बीमा

अम्बाला , 08 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026 की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान भाई 14 अगस्त 2026 तक अपनी फसलों का बीमा आसानी से करवा सकेंगे।

इस बार खरीफ सीजन 2026 के दौरान पांच मुख्य फसलों—धान, कपास, मक्का, मूंग और बाजरा को बीमा योजना में शामिल किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार, अंबाला जिले में फसल बीमा का कार्य HDFC ERGO General Insurance Company के माध्यम से किया जाएगा।

प्रशासन और कृषि विभाग ने जिले के सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी फसलों का बीमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा या फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्राप्त हो सके।

#AmbalaNews #HaryanaGovt #FasalBimaYojana #PradhanMantriFasalBimaYojana #HDFCERGO #AmbalaFarmers #HaryanaFarmers #Kharif2026 #HaryanaNews #BreakingNews #Danikkhabar

Previous

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 37

Next

अम्बाला : बारिश के अलर्ट पर एक्शन में प्रशासन: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को दिए जलभराव से निपटने के निर्देश