08/08/26

दैनिक खबर: आज 08 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी:

अगले 35 साल युवाओं के काम से तय होगा विकसित भारत का आधार; समस्याओं को पहचानकर सिर्फ सवाल न पूछें, उनके समाधान भी खोजें।

राहुल का सरकार से सवाल-महिला आरक्षण लागू क्यों नही किया:

महिला आरक्षण कानून लागू करने में देरी पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला: बोले- 2023 में संसद से पास बिल तीन साल बाद भी नहीं हुआ लागू; बिना किसी शर्त और परिसीमन के लागू करने की उठाई मांग।

हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पलटी,7 की मौत:

हिमाचल के चंबा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी निजी बस, 7 लोगों की दर्दनाक मौत: हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल; बैरागढ़ से चंबा जा रही थी 'शर्मा कोच' बस।

चीन के नाम बदलने के प्रयासों के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम:

अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों को आधिकारिक नक्शे में किया शामिल; गृह मंत्रालय ने प्रशासनिक रिकॉर्ड में एकरूपता और पहचान के लिए उठाया कदम।

पुलिस बल प्रयोग के विरोध में जल सत्याग्रह शुरू:

उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर महाकाल मंदिर समिति और पंडा समिति में विवाद गहराया: रामघाट पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में शुरू हुआ जल सत्याग्रह; 11 साल पुरानी परंपरा को लेकर बना गतिरोध।

अमेरिकी सांसद ने की H-1B और ग्रीन कार्ड नियमों को सख्त करने की मांग:

मिसौरी के सीनेटर ने H-1B वीजा धारकों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया सख्त करने की रखी मांग: पर्म श्रम प्रमाणन में बदलाव का प्रस्ताव; भारतीय टेक पेशेवरों पर पड़ेगा बड़ा असर, FY2025 में 70% आवेदक थे भारतीय।

पीओके में हिंसक कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता:

उप प्रवक्ता फरहान हक बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई की तय हो जवाबदेही; मानवाधिकार उच्चायुक्त तुर्क की अपील पर ध्यान देने की कही बात।

भीषण सूखे और जलवायु संकट से जूझ रहा यूरोप:

अल-नीनो व ग्लोबल वार्मिंग के कारण 60% से अधिक हिस्सा गर्मी की चपेट में; 100 सालों की सबसे बड़ी पर्यावरणीय आपदा के रूप में देखा जा रहा संकट।

गंभीर जनसांख्यिकीय संकट से जूझ रहा जापान:

तेजी से घटती जन्मदर के कारण 2060 तक 10 करोड़ से कम रह जाएगी आबादी; ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि पर मंडराया युवाओं की कमी का संकट।

दिल्ली-NCR में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा शिकंजा:

सरगना अमित नागर और सिंडिकेट पर लगा मकोका; 200 से अधिक गाड़ियां चुराकर अन्य राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से थमी रफ्तार:

सड़कों पर जलभराव के कारण लगा लंबा ट्रैफिक जाम; अगस्त के पहले सप्ताह में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, पीक आवर्स में घंटों परेशान रहे लोग।

दिल्ली में बाकनेर गांव से एमसीडी मुख्यालय तक नई DTC बस सेवा शुरू:

रूट नंबर 131 पर सुबह-शाम चलेंगी बसें; राजघाट, आईएसबीटी और मुकरबा चौक से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा।


फतेहाबाद में मौलवी की चलती कार में लगी आग:

फतेहाबाद के जाखल में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हुई कार, जानमाल का बड़ा नुकसान टला।

करनाल के बसताड़ा टोल के पास दो हरियाणा रोडवेज बसों की टक्कर:

हादसे में चालक समेत 6 यात्री घायल; पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर शुरू की जांच।

पूजा सामग्री फेंकने पर अर्जुन अवॉर्डी ACP को कोर्ट नोटिस:

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पूजा सामग्री फेंकने के मामले में अर्जुन अवॉर्डी ACP दिनेश कुमार को कोर्ट का नोटिस: 18 अगस्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के निर्देश; वकीलों की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट पर कानूनी लड़ाई तेज:

एसजीपीसी और एचएसजीएमसी अध्यक्षों ने किया दौरा; धामी ने कहा- कोर्ट के फैसले तक एसजीपीसी निभाएगी अपनी जिम्मेदारी, झींडा भी पहुंचे समर्थकों संग।

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:

अम्बाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने वाले पश्चिम बंगाल के आरोपी को गिरफ्तार कर बीस लाख रुपये बरामद किए।

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार:

एएनसी टीम ने 12 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में दूसरे आरोपी भारत को किया गिरफ्तार; कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जेल, अभियान जारी।

अम्बाला उपायुक्त ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर अधिकारियों संग ली बैठक:

जलभराव से निपटने के लिए ड्रेनों की सफाई और पम्प दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर भी की चर्चा।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

अम्बाला : बारिश के अलर्ट पर एक्शन में प्रशासन: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को दिए जलभराव से निपटने के निर्देश

Next

आज का राशिफल — 8 अगस्त 2026 (शनिवार)