25/09/25

हरियाणा में एक आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़, 25 सितम्बर (अभी) –हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के नियुक्ति/तबादला आदेश जारी किए हैं।

 

आईएएस अधिकारी श्री प्रशांत पंवार,   जो वर्तमान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें  नागरिक सूचना संसाधन विभाग (क्रिड) के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार  सौंपा गया है।

 

इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन), श्री जय प्रकाश को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

#HaryanaGovernment #IAS #HCS #OfficerTransfer #PrashantPanwar #JayPrakash #CRID #Antyodaya #Bureaucracy #HaryanaNews

Previous

डिजिटल अर्थव्यवस्था की सुरक्षा, युवाओं में साइबर सुरक्षा की जागरूकता पर निर्भर करती है।" – डॉ. रोहित दत्त

Next

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल