जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 सितम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डाइट प्राचार्य सुधीर कालड़ा एवं डीपीसी ज्योति सबरवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा से संबंधित पीपीटी प्रस्तुति स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी ब्लॉक शहजादपुर अम्बाला के प्रांगण में किया गया।
कक्षा 6 से 8 के स्तर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहटा की नंदिनी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी की रितिका ने द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगाला के दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कक्षा 9 से 12 स्तर में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर की शिवानी ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केसरी के चेतन कुमार ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कक्कड़ माजरा की ईशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या दीपा कौशिक ने की। संचालन डाइट मोहड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय अग्रवाल व श्रीमती सुशीला गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ए.पी.सी पूजा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छठी से 12वीं कक्षा तक के 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया, बल्कि हरियाणवी संस्कृति को भी जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में डाइट मोहडा के प्रवक्ता पवन कुमार, डॉ. साधना, दिलबाग, डॉ. धारा, डॉ. शिवा, श्रीमती रविंद्र पाल कौर और डॉ. विवेक शर्मा का सहयोग रहा।
#ambala #News #education