18/09/26

रोहतक: ZMEO दफ्तर में तैनात क्लर्क ₹40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा , 18 सितंबर (अभिकान्त) : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राकेश, नई अनाज मंडी रोहतक स्थित जोनल मार्केटिंग एनफोर्समेंट ऑफिस (ZMEO) में बतौर क्लर्क तैनात है। ब्यूरो की टीम ने उसे 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ मौके पर ही दबोच लिया।

ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क राकेश ने एक पीड़ित से लाइसेंस बनवाने की एवज में 40 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की गई, जिसके बाद रणनीतिक तरीके से ट्रैप टीम का गठन किया गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, सतर्कता ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो के रोहतक स्थित थाने में 17 सितंबर 2026 को आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो की टीम आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में विभाग के अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता तो नहीं थी।

#RohtakNews #HaryanaACB #AntiCorruptionBureau #RohtakCrime #BriberyCase #HaryanaNews #DanikKhabar

Previous

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष 'सेवा परमो धर्म' का जीवंत प्रमाण – ऊर्जा मंत्री अनिल विज"

Next

पंचकूला में खैर लकड़ी की बड़ी तस्करी नाकाम, टाटा 407 में लकड़ियां भरकर भागे तस्कर; 2 भाइयों पर एफआईआर दर्ज