13/03/25

अम्बाला : समाधान शिविर का हुआ आयोजन, एडीसी ने सुनी लोगो की समस्याएं

अम्बाला, 13 मार्च (अभी) - अतिरिक्त उपायुक्त डॉ0 ब्रहमजीत सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले हर प्रार्थी की समस्या को गम्भीरता से ले और उनका तत्परता से शीघ्रतापूर्वक समाधान करवाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य कारण लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है इसी को ध्यान में रख कर सभी अधिकारी कार्य करें। एडीसी वीरवार को उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगो की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सकें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रत्येक कार्य दिवस मे सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक आयोजित किए जा रहे है।

इस दौरान आयोजित समाधान शिविर मे कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 शिकायतों का एडीसी द्वारा मौके पर ही समाधान करवाया गया और एक शिकायत को सम्बंधित अधिकारी को मार्क करते हुए उन्हें जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। समाधान शिविर मे अधिकांश समस्याएं परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित थी।  एक वन विभाग एवं बिजली विभाग से सम्बंधित आई थी।

इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, एसडीओ बिजली विभाग वैभव, एआईपीआरओ अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्टीगेटर अवतार सिंह, पीडब्ल्यूडी से जेई सिद्धार्थ, नगर निगम से शेरसिंह के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Previous

22 मार्च को पंचकूला में जल शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Next

अम्बाला थाना पड़ाव क्षेत्र से 100 ग्राम हैरोइन व गाडी सहित आरोपी गिरफ्तार