11/05/25

पंजाब के इन जिलों में रहेगा ब्लैकआउट, रात 8 बजे गुल हो जाएगी बत्ती

पंजाब, 11 मई (अभी): पाकिस्तान और भारत में सीजफायर पर सहमति के बाद भी पाकिस्तान ने शनिवार शाम को सरहदी इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी थी। ऐसे में एहतियातन तौर पर फिरोजपुर, मोगा, गुरदासपुर और पठानकोट में जिला प्रशासन ने रविवार को भी रात आठ बजे तक बिजली बंद रखने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले के लोगों को निर्देश दिए हैं। 



लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 

जिला प्रशासन ने लोगों को जब तक आवश्यक न हो, बाहर न निकलने की सलाह दी है।  इसके अलावा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



रविवार सुबह से बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण

फिलहाल रविवार सुबह से बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। पाकिस्तान की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। किसी भी खतरे की स्थिति में सूचना दी जाएगी। वहीं, गुरदासपुर में कल भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा पठानकोट में भी कल स्कूल बंद रहेंगे।


सरहदी इलाकों में बरती जा रही एहतियात 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पंजाब में हालात सामान्य होने लगे हैं। पंजाब सरकार ने राज्यभर के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सोमवार से दोबारा खोलने का फैसला किया है लेकिन सरहदी इलाकों में अभी थोड़ी एहतियात बरती जा रही है। 

Previous

पंजाब में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस : गजाला और यमीन मोहम्मद ने दुश्मनों को दी सेना की खुफिया जानकारी

Next

SIP ने तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड, सिर्फ एक महीने में 26 हजार करोड़ से ज्यादा रहा इनफ्लो