चूना पत्थर (लाइम स्टोन) के अवैध परिवहन में लिप्त एक डंपर को किया गया जब्त
अम्बाला, 7 मार्च (अभी) - अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग तथा पुलिस विभाग सक्रियता से कार्य कर रहे है। खनन निरीक्षक सोनू ने बताया कि गत रात्रि नारायणगढ़-अम्बाला मुख्य मार्ग पर खनन एवं पुलिस विभाग की टीम ने एक डंपर को पकड़ा जिसमें चूना पत्थर (लाइम स्टोन) को अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा था, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया हैं।
खनन निरीक्षक सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन तथा खनिज परिवहन को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नारायणगढ़ उपमंडल में भी लगातार खनन संबधी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर औचक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित टीमें फिल्ड में रहकर निरंतरता में कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गत रात्रि नारायणगढ़-अम्बाला मुख्य मार्ग पर खनन एवं पुलिस विभाग की टीम ने एक डंपर को पकड़ा जिसमें चूना पत्थर (लाइम स्टोन) को अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा था, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर हर माह बैठक लेकर अवैध खनन से सम्बन्धित जो कार्रवाई की जा रही है उसकी भी विस्तार से समीक्षा करते हैं तथा सम्बन्धित टीमों को स्पष्ट निर्देश हैं जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अवैध खनन से सम्बन्धित यदि किसी की भी संलिप्तता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गत रात्रि माईनिंग विभाग द्वारा जो कार्रवाई की गई है उस टीम में माइनिंग गार्ड रिंकू, फकीर चंद, एएसआई प्रदीप तथा ईएचसी यशपाल शामिल थे।