30/03/25

हिमाचल के कुल्लू जिले में मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास तेज हवा की वजह से पेड़ गिरा, 6 लोगों की मौत

हिमाचल, 30 मार्च (अभी): हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारा के नजदीक तेज हवा चलने से बड़ा पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आए छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर गाड़ियों का लंबा जाम था। इसी दौरान बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया।जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया है। नीचे जाम के कारण खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया है।

सूचना मिलते ही कुल्लू से प्रशासन की टीम, पुलिस दमकल विभाग की टीमें घटना स्थल पर पहुंची हैं। तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि इस स्थान पर रेहड़ी-पटरी भी लगाई जाती थी। जिस कारण अक्सर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में नव संवत के दिन कुछ समय तेज तूफान चला और गुरुद्वारा जाने वाले स्थान के पास गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ था। 

Previous

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मान सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, जालंधर में चला बुलडोजर

Next

हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में केडर सेपरेशन की अधिसूचना