06/04/25

यमुनानगर में अवैध खनन पर 5 वाहनों का चालान, 1.68 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (अभी) - हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार खनन विभाग यमुनानगर द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा यमुनानगर में 2619 वाहनों की चेकिंग के दौरान 5 वाहनों के चालान किए गए तथा करीब 1.68 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

         हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर टीमें बनाकर निगरानी की जा रही है। जिला में अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

         विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1578 वाहनों की जांच की गई। इसी प्रकार, एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 304 वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 561 वाहनों की जांच के दौरान 5 वाहनों के चालान किए गए तथा करीब 1.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार, एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 176 वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग तथा खनन विभाग के अधिकारी 24 घंटे वाहनों की जांच कर रहे हैं।

Previous

साइक्लोथोन दे रहा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संदेश: सांसद धर्मबीर सिंह

Next

हरियाणा में विकास कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही है कोई कोर कसर- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर