06/06/25

दिल्ली में बारिश का दौर खत्म, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी; पार पहुंचेगा 40 पार

नई दिल्ली, 06 जून (अभी): गर्मी अब सताएगी, कई दिनों से जारी बारिश का दौर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार से बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलेगी।

रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांक, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलकान नजर आए।

यलो अलर्ट पर बारिश का इंतजार कर रहे लोग हुए निराश


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, न तो बारिश हुई और न ही बादल दिखे।गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए लेकिन उम्मीदों पर सूर्य की तपिश भारी पड़ी। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 38 फीसदी रहा।

पालम में सबसे अधिक तापमान रहा


पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 36.5 और आया नगर व लोधी रोड में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Previous

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 105 नए मामले, दो मरीजों की मौत, इन लोगों को सबसे अधिक खतरा

Next

दिल्ली सरकार ने बकरीद पर ऊंट और गाय की कुर्बानी पर लगाई रोक, उल्लंघन पर की जाएगी सख्त कार्रवाई