06/06/25

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 105 नए मामले, दो मरीजों की मौत, इन लोगों को सबसे अधिक खतरा

नई दिल्ली, 06 जून (अभी): देशभर में कोरोना का नया वेरिएंट भले ही बहुत ज्यादा घातक दिखाई न दे रहा हो, लेकिन पहले से बीमार लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत होने की बात सामने आई है. मरने वाले दो मरीजों में एक 5 महीने का बच्चा शामिल है. बच्चे को जीडीडी के साथ सीओसीपी, दौरे की बीमारी, सांस लेने में विफलता के साथ सेप्सिस और गंभीर निमोनिया था.

वहीं, दूसरे 87 वर्षीय पुरुष मरीज को हृदय रोग, किडनी रोग, गंभीर एआरडीएस, कोविड निमोनिया, सेप्टिक शॉक जैसी समस्याएं थीं. इन बीमारियों के इलाज के दौरान ही ये कोरोना पॉजिटिव हुए और इनकी मौत हो गई. साथ ही पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 105 नए मरीज मिले हैं. इन दो लोगों की मौत के साथ ही दिल्ली में अब कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा सात पहुंच गया है.

इन्हें सबसे अधिक खतरा: अभी तक यह देखने में आया है कि पहले से बीमार और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए ही यह वेरिएंट जानलेवा साबित हो रहा है. इसलिए अपील की जा रही है कि बीमार और बुजुर्ग लोग खासकर सावधानी बरतें. वहीं दूसरी तरफ, वर्तमान में कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से दिल्ली में जो मामले आ रहे हैं, उन्हें एक्सपर्ट सामान्य इंफ्लूएंजा की तरह ही बता रहे हैं

Previous

भारत ने जिनेवा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण वित्तपोषण पर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में वैश्विक प्रतिष्ठान के निर्माण का आह्वान किया है

Next

दिल्ली में बारिश का दौर खत्म, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी; पार पहुंचेगा 40 पार