27/03/25

हरियाणा : दिन का पारा 39.7 डिग्री पहुंचा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़, 27 मार्च (अभी): हरियाणा में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे ही तीखी धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। दिनभर तेज धूप खिली रहने का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री रहा।

बुधवार के मुकाबले वीरवार को दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, बालसमंद में दिन का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिसार में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और बालसमंद में 16.7 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में थार मरुस्थल से गर्म और शुष्क हवाओं ने वातावरण में मौजूद नमी को सोख लिया है, जिससे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में मौसम लगातार साफ और शुष्क बना हुआ है।

Previous

विशेषयोग्य जन बच्चों के लिए गुरुवार को "देखो अपना शहर" जागरूकता यात्रा का हुआ आयोजन

Next

राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को अल्बर्ट हॉल में सजेगी सांस्कृतिक संध्या