दैनिक खबर: आज 31 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात':

रेडियो कार्यक्रम का होगा 134वां एपिसोड; बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करने की संभावना।

ममता बोलीं- अभिषेक हेलमेट नहीं पहनते तो जान चली जाती :

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश बताया। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी मौके पर जान जा सकती थी।



पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश की खुली सीमा पर फेंसिंग की तैयारी:

बॉर्डर नापने पहुंची बीएसएफ की टीम का ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर किया स्वागत: 600 किलोमीटर का खुला हिस्सा बना है सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर सुरक्षित रास्ता तलाश रही सरकार:

वन नेशन वन इलेक्शन के लिए 'टू-फेज ट्रांजिशन मॉडल' पर विचार कर रही जेपीसी; 2029 और 2034 के दो चरणों में पूरे देश को एक साथ चुनावी चक्र में लाने की तैयारी।



एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन:

पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से क्राइम सीन और सीसीटीवी (CCTV) से छेड़छाड़ पर तीखे सवाल; हिरासत में घबराहट और एंग्जायटी की शिकायत।


कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के गणित और STEM प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा:

प्रवेश परीक्षाओं (SAT/ACT) को फिर से अनिवार्य करने की उठाई मांग: साल 2020 में टेस्ट हटाने के बाद से छात्रों के गणित कौशल में आई चिंताजनक गिरावट।



पूर्वी अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा:

पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 10 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 18 की मौत: 35 अन्य घायल।



म्यूनिख एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने की आशंका से हड़कंप:

सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए रोकी गईं उड़ानें: जांच के बाद सेवाएं दोबारा शुरू, आधिकारिक टिप्पणी का इंतजार।



दिल्ली के भजनपुरा में इंस्टाग्राम रील की लत बनी मुसीबत:

पिता की डांट से नाराज होकर 14 साल की किशोरी छोटे भाई संग घर से भागी: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा की ट्रेनों से दोनों बच्चों को सकुशल किया बरामद।



ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति माइकल के साथ देखा अक्षरधाम मंदिर:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति संग पहुंचीं अक्षरधाम मंदिर: भारत के निजी दौरे पर आए दंपति ने की यहां की भव्यता और संस्कृति की सराहना।



जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें :

सुकेश चंद्रशेखर समेत 10 आरोपियों पर आरोप तय करने का दिया आदेश: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला; धोखाधड़ी।



खराब मौसम के चलते जम्मू जाने वाली इंडिगो की उड़ान हवा में फंसी:

सुबह 7:30 बजे रवाना हुई फ्लाइट की जम्मू में नहीं हो सकी सुरक्षित लैंडिंग: पायलट को एन वक्त पर मिली प्रतिकूल मौसम की जानकारी।



कुरुक्षेत्र में दुकान पर बैठे छात्रों पर गंडासी से हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन; वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद।



हरियाणा के 9 जिलों में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश:

दिन में छाया अंधेरा; कई शहरों में गिरे तापमान से लोगों को गर्मी से मिली बड़ी राहत।



फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड और RRTS कॉरिडोर के लिए बड़ी कार्रवाई:

धार्मिक स्थलों सहित कई अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर: सुरक्षा के मद्देनजर NIT क्षेत्र में 21 घंटे इंटरनेट बंद, ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट।



हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) स्थगित:

अब 13-14 जून के बजाय 4 और 5 जुलाई को होगा एग्जाम: नए बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला; पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने घोषित की थीं पुरानी तारीखें।



करनाल में नेशनल हाइवे-709A पर भीषण सड़क हादसा:

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत: एक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; टक्कर मारकर चालक गाड़ी समेत मौके से फरार।



अम्बाला पुलिस की बड़ी कामयाबी:

AVT स्टाफ ने दबोचा शातिर वाहन चोर 'जोनी उर्फ बाबा', चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद।



अम्बाला जिला न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन:

एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के 150 मामलों का आपसी सहमति से हुआ त्वरित निपटारा: 30.35 लाख रुपये की राशि का किया गया भुगतान।



अम्बाला पुलिस ने 10 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई:

पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में सम्मान समारोह आयोजित: डीएसपी जगबीर सिंह के नेतृत्व में दी गई विदाई; स्मृति चिन्ह और पुष्पहार भेंट कर किया सम्मानित।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

रावी नदी का रेल पुल संख्या-17 शुरू: CRS की मंजूरी के बाद जम्मू-कश्मीर रेल मार्ग बहाल

Next

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 1: श्लोक 15