दैनिक खबर: आज 30 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:

जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सेवानिवृत्ति के बाद जनरल धीरज सेठ ने संभाला भारत के ३१वें आर्मी चीफ का कार्यभार; नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सेना में है लगभग चार दशक का अनुभव।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाई,

जिसमें बीपीसीएल को एथेनॉल खरीद बढ़ाने पर विचार करने को कहा था; केंद्र ने बताया कि पेट्रोल में २०% एथेनॉल मिश्रण का प्रोग्राम अभी भी एक्सपेरिमेंट है।

SIR पर 23 विपक्षी दलों ने CJI को लेटर लिखा:

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ २३ विपक्षी दलों और सांसद कपिल सिब्बल ने सीजेआई को लिखा पत्र; डीएमके ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कार्रवाई को बताया मनमाना और लोकतंत्र विरोधी।

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग,

17 झुलसे:पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग; १७ लोग झुलसे, १२ से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां राहत कार्य में जुटीं, ट्रेन सेवाएं भी ठप।

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी;

जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा- पड़ोसी देश हमारे हिस्से का पानी रोकने की कोशिश करेगा तो हम उसके हाथ काट देंगे।

अमेरिकी सांसद रो खन्ना का बड़ा बयान:

डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के कारण ३० वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भारत-अमेरिका संबंध; टैरिफ और ईरान युद्ध से दोनों देशों के रिश्तों को पहुंचा नुकसान।

ट्रम्प बोले- पेट्रोल बेचने वाली कंपनियां तुरंत दाम घटाएं:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तेल कंपनियों को तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने की दी चेतावनी; क्रूड ऑयल ६८ डॉलर प्रति बैरल होने पर जताई नाराजगी, कीमतें २.५० डॉलर प्रति गैलन करने की अपील।

चीनी उद्योगपति को अमेरिका में 30 साल की जेल;

चीन के मुखर आलोचक और पूर्व अरबपति गुओ वेनगुई को अमेरिका में ३० साल की सजा; लोकतंत्र समर्थकों से निवेश के नाम पर १ अरब डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाए गए दोषी।

दिल्ली  बाराखंबा रोड पर परिक्रमा रेस्त्रां में लगी आग: 

दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित परिक्रमा रेस्त्रां की किचन चिमनी में लगी भीषण आग; दमकल की सात गाड़ियों ने २० मिनट में पाया काबू, हादसे में कोई हताहत नहीं, सभी सुरक्षित।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लश बटन में छिपाया 1.47 करोड़ का सोना:

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने वॉशरूम के फ्लश बटन से जब्त किया १.४७ करोड़ का सोना; दुबई से आए बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री ने मोजे में छिपाकर रखा था गोल्ड, आरोपी गिरफ्तार।

अब सिर्फ सर्दी नहीं, गर्मी में भी खतरा;

सीएसई के विश्लेषण में खुलासा: देश के शहरों में सालभर का गंभीर संकट बना जमीनी स्तर का ओजोन प्रदूषण; दिल्ली-एनसीआर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, साइलेंट किलर की चपेट में आए उत्तर और दक्षिण भारत के शहर।

दिल्लीवालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत,

दिल्ली की २५ लालबत्तियों पर बैक टू बैक यू-टर्न बनाकर निकलेगा जाम का समाधान; पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और सीआरआरआई की योजना पर बनी सहमति, बिना फ्लाईओवर जनता को मिलेगी बड़ी राहत।

अंबाला के धन्यौड़ा में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा ४ साल का बच्चा;

एनडीआरएफ और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एल्युमिनियम पाइप और समानांतर बोरिंग का प्लान तैयार।

हरियाणा में अगले 48 घंटों में मानसून की एंट्री होने की संभावना;

यमुनानगर और अंबाला के रास्ते प्रवेश करेगी मानसूनी हवाएं, मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में नूंह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक;

१६ में से १२ शिकायतों का मौके पर समाधान, अनाज मंडी में पेयजल संकट पर मार्केट कमेटी एक्सईएन को दी निलंबन की चेतावनी।

करनाल के कुटेल बाइपास के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

गोल्डी बराड़ गैंग के ५ बदमाशों और एक हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार; ८ अवैध पिस्टल व ३० कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी।

हरियाणा में चीफ सेक्रेटरी को फिर एक्सटेंशन मिली:

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को केंद्र सरकार से मिला ६ महीने का सेवा विस्तार; अब ३१ दिसंबर २०२६ तक पद पर बने रहेंगे, प्रदेश में लगातार दो बार एक्सटेंशन पाने वाले पहले सीएस बने।

अंबाला के सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास ईआरवी स्टाफ से अचानक चली गोली,

ईएचसी जसबीर घायल; रिवॉल्वर जांच के दौरान दबा ट्रिगर, हाथ की उंगली और अंगूठे को चीरती हुई जांघ से निकली गोली।

अंबाला में ब्राह्मण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक ;

हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

Next

नोएडा की MNC में कार्यरत IIT इंजीनियर फरीदाबाद में नकली नोट छापते गिरफ्तार, होटल से प्रिंटिंग मशीन व लैपटॉप बरामद