15/03/25

यमुनानगर में अवैध खनन पर 27 वाहनों का चालान, 2.88 लाख रुपये जुर्माना

चंडीगढ़, 15 मार्च (अभी) - खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। खनन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खनन एवं भूविज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर जिले में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की जांच के दौरान 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 2.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 685 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग ने 7 वाहनों के चालान कर 58,500 रुपए जुर्माना वसूला। इसी प्रकार, एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 189 वाहनों की चेकिंग के दौरान 8 वाहनों के चालान कर 1.84 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया, जबकि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 459 वाहनों की चेकिंग के दौरान 6 वाहनों के चालान कर 16,500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 154 वाहनों की चेकिंग के दौरान 6 वाहनों के चालान कर 29,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व माइनिंग विभाग के अधिकारी 24 घंटे चेकिंग कर रहे हैं।

Previous

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रबंधन विषय पर वीसी के  माध्यम से उपायुक्तों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की

Next

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनानी चाहिए: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा