वायु गुणवत्ता सूचकांक: शिमला की आबोहवा हिमाचल प्रदेश में सबसे स्वच्छ, 27 रहा एक्यूआई
मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों के बाद पांवटा साहिब को छोड़कर हिमाचल के सभी जिलों की आबोहवा में सुधार आया है। बद्दी में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) जहां 200 के आसपास रहता था। पिछले सात दिनों से बद्दी का एआईक्यू मॉडरेट जोन में था, वहीं 14 मार्च को घटकर 81 रह गया है। शिमला, मनाली, डमटाल व नालागढ़ की हवा में प्रदूषण की मात्रा सबसे कम रही।वर्तमान में इन चारों स्थानों की हवा बेहतर जोन में पाई गई। 50 से कम एक्यूआई बेहतर श्रेणी में माना जाता है। शिमला में 27, मनाली में 32, डमटाल में 49 व नालागढ़ में 50 एक्यूआई रहा। इस लिहाज से प्रदेश में शिमला सबसे स्वच्छ शहर पाया गया।
Previous
दिल्ली-NCR में आज फिर पकड़े गए सात अवैध बांग्लादेशी, नदी के जरिए घुसे थे सीमा के भीतर
Next