04/04/25

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन क्लीन सिटी, 2622 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

नई दिल्ली, 04 अप्रैल (अभी): दिल्ली पुलिस ने एक ऐतिहासिक "मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन ड्राइव" का आयोजन करते हुए 1,643 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 2,622 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान  के तहत की गई, 20 साल के इतिहास का सबसे बड़ा ड्रग विनाश किया गया अब तक 5,997 करोड़ रुपये की मादक दवाएं जला दी गईं, जिसमें पिछले 20 वर्षों (2004-2024) में जब्त किए गए ड्रग्स को समाप्त किया गया. 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की मौजूदगी में जैविक अपशिष्ट समाधान प्राइवेट लिमिटेड करनाल रोड स्थित साइट पर यह ऑपरेशन किया गया. नष्ट किए गए पदार्थों में 529 किलो गांजा, 517 किलो कोकीन, 11 किलो हेरोइन और 542 किलो पोपी स्ट्रॉ शामिल थे.  

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,789 मामले दर्ज किए गए और 2,290 तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 4 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई, जबकि 5 करोड़ रुपए की संपत्तियों की जाँच चल रही है. PITNDPS एक्ट  के तहत रिपीट ऑफेंडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की जनता से अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नशामुक्त दिल्ली 2027 के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें और किसी भी ड्रग गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

Previous

कांग्रेस द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को नहीं मानना यह संसद का अपमान है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

Next

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की